राष्ट्रीयसामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन एवं कोविड-19 के...

सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन एवं कोविड-19 के प्रवर्तन कार्यों को लेकर जिलाधिकारी ने किया बैठक एवं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कल देर शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर, अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ जनपद में सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन एवं कोविड-19 के प्रवर्तन संबंधी कार्यों को लेकर बैठक किया एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बताते चलें कि जनपद की 682 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण एवं 169 पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। परंतु कुछ ग्राम पंचायतों में भूमि का चिन्हांकन ना होने के कारण निर्माण कार्य बाधित हो रहा है जिसको लेकर जिलाधिकारी ने बैठक कर समस्त उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने तहसील अंतर्गत जिन ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन हेतु भूमि का चिन्हांकन नहीं हुआ है वहां पर तत्काल भूमि चिन्हित करते हुए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए जिससे शासन की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारंभ करते हुए पूर्ण किए जा सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत में विवादित जगह को ना चिन्हित किया जाए। कोविड-19 के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों से प्रतिदिन जोनल कंट्रोल रूम में समीक्षा करने, जोनल कंट्रोल रूम के माध्यम से होम आइसोलेट मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त करने, कंटेनमेंट जोन घोषित करने, कंटेनमेंट जोन में बैरिकेडिंग कराने, सर्विलांस टीम की एक्टिविटी, सर्विलांस टीम के माध्यम से अधिक से अधिक सैंपल जांच हेतु भेजना, लोगों को कोविड-19 के संबंध में जागरूक करना तथा मास्क ना लगाने वाले, अकारण समूह बनाकर खड़े रहने वाले, दोपहिया वाहन पर ट्रिपलिंग करने वाले एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने वाले लोगों पर जुर्माने के साथ-साथ कार्यवाही करना तथा कोविड-19 के संबंध में अन्य कार्यवाहियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories