राष्ट्रीयजिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव से संबंधित कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का...

जिलाधिकारी ने पंचायत चुनाव से संबंधित कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कंट्रोल रूम को 24 घंटे संचालित रखने के दिए निर्देश।

प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

पंचायत चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सुझाव हेतु कंट्रोल रूम नंबर-05368-244172, 244173 पर संपर्क करें।

अमेठी 14 अप्रैल 2021, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने आज पंचायत चुनाव से संबंधित प्राप्त शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंचायत चुनाव से संबंधित प्राप्त शिकायतों की समीक्षा किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट/कंट्रोल रूम प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अब तक पंचायत चुनाव से संबंधित कंट्रोल रूम में 5 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनका संबंधित अधिकारियों से शत-प्रतिशत निस्तारण कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में प्राप्त शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेते हुए निस्तारण कराने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने कंट्रोल रूम में शिफ्टवार अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनसामान्य से अपील करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा सुझाव हेतु जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम नंबर-05368-244172, 244273 पर संपर्क कर सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी गौरीगंज संजीव कुमार मौर्य सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories