राष्ट्रीयजिलाधिकारी ने निर्माणाधीन वीवी पैट गोदाम अमहट का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन वीवी पैट गोदाम अमहट का किया निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर 22 अक्टूबर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने वृहस्पतिवार को अपरान्ह में निर्माणाधीन वीवी पैट गोदाम तिवारीपुर अमहट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के अवर अभियन्ता उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि इस गोदाम के निर्माण के लिये कुल धनराशि एक करोड़ चौवालिस लाख सात हजार रूपये आवंटित हुआ था, जिसमें से कुल धनराशि कार्यदायी संस्था को प्राप्त हो चुकी है। जिलाधिकारी ने अपने निरीक्षण में पाया कि निर्माणाधीन वीवी पैट गोदाम का कार्य 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है और गोदाम की गुणवत्ता आदि की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता को निर्देशित किया कि शेष कार्य अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग पूर्ण कराकर 15 नवम्बर, 2020 तक निर्वाचन कार्यालय को हस्तान्तरित कराना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार, अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग दीपचन्द्र, कार्यदायी संस्था के ठेकेदार सहित सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories