राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिलाधिकारी ने...

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की जिलाधिकारी ने किया बैठक

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अधिक से अधिक श्रमिकों के पंजीकरण कराने के दिए निर्देश।

श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाएं संबंधित अधिकारी……. डीएम।

[object Promise]

अमेठी 28 नवंबर 2020, जिलाधिकारी अरुण कुमार ने कल देर शाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की बैठक किया। बैठक में उन्होंने श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही समस्त योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए पात्रों को लाभ दिलाने के निर्देश सहायक श्रमायुक्त को दिए। उन्होंने कहा कि मिशन मोड प्रोजेक्ट के अन्तर्गत अधिक से अधिक श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए साथ ही प्रवासी श्रमिकों के भी रजिस्ट्रेशन कराया जाए एवं जिन श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन पुराना हो गया हो उनके नवीनीकरण की भी कार्यवाही की जाए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में जो भी श्रमिक लगे हैं उन सभी का रजिस्ट्रेशन कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याणार्थ जो भी योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं उनका लाभ श्रमिकों को दिया जाए साथ ही संचालित योजनाओं के लक्ष्य में प्रगति लाई जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स कमेटी का गठन करते हुए बाल श्रम को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त को ढाबा, रेस्टोरेंट, ईट भट्टों, होटलों आदि पर छापेमारी कर बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरों को छुड़ाने व विभाग द्वारा अनुमन्य योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर, सहायक श्रमायुक्त सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories