राष्ट्रीयजिला उद्योग बन्धु बैठक का हुआ आयोजन

जिला उद्योग बन्धु बैठक का हुआ आयोजन

[object Promise]
उन्नाव । जिलाधिकारी  रवीन्द्र कुमार की अध्यक्षता में आज जिला उद्योग बन्धु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विगत लम्बी अवधि से यू0पी0सीडा की भूमि पर चले आ रहें अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने पर उद्यमी बृजकिशोर यादव  ने जिलाधिकारी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उद्यमी जी0एन0 मिश्रा ने समस्त उद्यमियों की तरफ से जिलाधिकारी का साधुवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में विगत लम्बी अवधि से चले आ रहें अनेक लम्बित प्रकरणों का समाधान हो सका है।
[object Promise]
औद्योगिक क्षेत्र साइट नं0-1 व 2 में स्ट्रीट लाइट्स बन्द किये जाने का मुद्द उद्यमियों ने उठाया। जिलाधिकारी ने डी0जी0एम0 यू0पी0 सीडा से दूरभाष पर वार्ता करते हुए प्रकरण के शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया। सहायक अभियंता, पी0डब्लू0डी0 वल्र्ड बैंक ने अवगत कराया कि मिनी औद्योगिक आस्थान, पुरवा के समक्ष पक्का चैनल बनाने का कार्य 24 फरवरी 2021 से आरम्भ कर दिया गया है। उद्यमी  सुधीर अग्रवाल ने कहा कि जिलाधिकारी के सक्रिय मार्गदर्शन के कारण ही यह कार्य आरम्भ हो सका है।  इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग,  सविता भारती रंजन, सहायक अभियंता, जिला पंचायत, सहायक अभियंता, पी0डब्लू0डी0 वल्र्ड बैंक, अधिशाषी अभियंता, पी0डब्लू डी0  अजय वर्मा, विद्युत वितरण खण्ड-द्वितीय,  उपेन्द्र तिवारी, आर0ओ0 प्रदूषण, विमल कुमार, सहायक अभियंता यू0पी0 सीडा,, उपनिदेशक सूचना,  मधु ताम्बे, आई0आई0ए0 के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  जी0एन0 मिश्रा, अध्यक्ष, आई0आई0ए0  मोहन बंसल, बृजकिशोर यादव, श सुधीर अग्रवाल, श्री ए0के0 गर्ग, श्री कान्ती मोहन गुप्ता, श्री अभिषेक मल्होत्रा,  संदीप शुक्ला,  अरूण खन्ना,  हिमांशू तिवारी,  अशरफ रिजवान,  निर्भय कपूर,  वकारूल अमीन आदि उपस्थित रहें।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories