राष्ट्रीयमंडलायुक्त ने हादसे के कारण की जांच और बेघर परिवारों का ध्यान...

मंडलायुक्त ने हादसे के कारण की जांच और बेघर परिवारों का ध्यान रखने का दिया आदेश

[object Promise]

कानपुर कुली बाजार में सोमवार की रात दो मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत की घटना के बाद मंडलायुक्त डॉक्टर राजशेखर ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीआरएफ (राज्य आपदा राहत बल) के जवानों से बात की।

[object Promise]
मौक़े पर पर्याप्त सुरक्षात्मक उपायों को सुनिश्चित किया गया है की नहीं इसकी भी जांच हो। उन्होंने मौके की फोटो और वीडियो बनाने के आदेश दिए। उन्होंने पूरी रिपोर्ट 15 दिनो में (10 दिसंबर तक) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ।

भवनों के संरक्षण के लिए प्लान तैयार करें 

आयुक्त ने डीएम और एसएसपी  को केडीए, नगर निगम के अधिकारियों, एसडीआरएफ और इंजीनियरिंग विभागों के साथ वर्तमान स्थिति का परीक्षण करने और मौजूदा निकटवर्ती भवनों के संरक्षण के लिए योजना तैयार करने के लिए कहा। ताकि भवनों को गिरने से बचाया जा सके।

बेघर हुए लोगों की जरूरतों का भी रखेें ध्यान 

घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान मंडलायुक्त ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जितने भी परिवार बेघर हुए हैं उनकी जरूरतों का ध्यान रखें। उन सभी व्यक्तियों के लिए पर्याप्त भोजन, सर्दी से सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच और उचित आश्रय स्थल सुनिश्चित करने का आदेश दिया जिनके मकान गिर गए हैं।

संबंधित मामलों का स्थलीय सत्यापन कर 15 दिनों में दें रिपोर्ट 

पर्याप्त एहतियाती उपायों के बिना तहखाने की खुदाई के प्रकरण  को देखते हुए, आयुक्त ने वीसी केडीए को निर्देश दिया है कि वह इस मुद्दे को सचिव केडीए से विस्तृत जांच कराकर सही तथ्यों को अगले 24 घंटो मे प्रस्तुत करें और संबंधित अधिकारियों की जि़म्मेदारी भी तय कर रिपोर्ट दें। मंडलायुक्त ने वीसी केडीए और अधीक्षण अभियंता आवास विकास को बेस्मेंट खुदाई के अन्य मामलों का स्थलीय सत्यापन और अभिलेखीय सत्यापन अगले दस दिनों में कराने का आदेश दिया। कितने अधिकृत हैं और कितने अनाधिकृत हैं इसका ब्योरा मांगा। मौक़े पर पर्याप्त सुरक्षात्मक उपायों को सुनिश्चित  किया गया है की नहीं इसकी भी जांच हो। उन्होंने  मौके की फोटो और वीडियो बनाने के आदेश दिए। उन्होंने पूरी रिपोर्ट 15 दिनो में (10 दिसंबर तक) प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि उसका परीक्षण कर भविष्य में इस तरह के प्रकरणों को रोकने के सम्बंध में आवश्यक कदम उठाया जा सके ।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories