राष्ट्रीयडीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर सुनी जन समस्याएं एवं निस्तारण...

डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर सुनी जन समस्याएं एवं निस्तारण का सम्बन्धित को दिये निर्देश

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मतदान केन्द्रों का निरीक्षण जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लिया गया जायजा।

सुलतानपुर 28 नवम्बर/ जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक शिव हरी मीना ने आज समाधान दिवस के अवसर पर थाना धम्मौर में कोविड-19 के दृष्टिगत सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन कराते हुए जन सामान्य की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर सम्बन्धित को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से समाधान दिवस पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी तथा पुलिस के अधिकारी व कर्मचारीगण क्षेत्र की आने वाली जनता की समस्याओं को निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ ही साथ मिशन शक्ति के अन्तर्गत थाने पर स्थापित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर अभिलेखों को चेक किया। डीएम व एसपी ने निरीक्षण में पाया कि थाने पर आने वाली पीडि़त महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया, जिस पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल श्वेता दीक्षित एवं महिला कांस्टेबल शशि देवी को उनका उत्कृष्ठ कार्य हेतु 500 रूपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।इसके पश्चात उ0प्र0 विधान परिषद से गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2020 हेतु 01 दिसम्बर को होने वाले मतदान बूथों का जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित कार्मिकों को देते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मतदान से पूर्व सुनिश्चित कर ली जायें। उन्होंने राजकीय इण्टर कॉलेज सहित कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर विभिन्न बिन्दुओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित विद्यालय के स्टाफ एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories