बुलन्दशहर: जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा “थाना समाधान दिवस” के अवसर पर थाना गुलावठी परिसर में सुनी गयी जनसमस्याएं.
शनिवार को जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से थाना गुलावठी में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। दोनों अधिकारियों द्वारा समाधान दिवस में आये फरियादियों की समस्याओं को सुना गया एवं कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध एवं वास्तविक त्वरित निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा निर्देश।

