[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » डॉ. विवेक को नहीं था काूनन का खौफ, बिना लाइसेंस खुलेआम लेकर घूमता था रिवॉल्वर
राष्ट्रीय

डॉ. विवेक को नहीं था काूनन का खौफ, बिना लाइसेंस खुलेआम लेकर घूमता था रिवॉल्वर

admin
Last updated: April 17, 2026 1:49 pm
admin
Share
SHARE

जालौन आगरा में डॉ. योगिता की हत्या में गिरफ्तार उरई के डॉ. विवेक तिवारी को कानून का कोई खौफ नहीं था, वह पिता की मौत के बाद बिना लाइसेंस खुलेआम उनकी रिवाॅल्वर लेकर घूमता था। आगरा पुलिस बुधवार की सुबह रिमांड पर उसे सीएमओ कार्यालय परिसर सरकारी आवास पर लेकर आई और करीब तीस मिनट तक कमरे की तलाशी में हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर व लाइसेंस बरामद किया। लाइसेंस उसके पिता के नाम है लेकिन उसने नियमाें को उल्लंघन करते हुए पिता की मौत के बाद असलहा व लाइसेंसी मजिस्ट्रेट के समक्ष सरेंडर नहीं किए थे। वह अवैध तरीके से पिता की रिवाल्वर अपने पास रखे था।

आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में स्त्री रोग विभाग की पीजी की छात्रा डॉ. योगिता गौतम की हत्या के आरोप डॉ. विवेक तिवारी को 19 अगस्त को आगरा पुलिस ने उरई कोतवाली पुलिस के सहयोग से सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार किया था। हत्या में साक्ष्य संकलित करने के लिए आगरा पुलिस उसे रिमांड पर बुधवार को उरई लेकर आई। सुबह सात बजे पुलिस ने उसके आवास का ताला खुलवाकर तलाशी शुरू की। विवेक की निशानदेही पर रिवाॅल्वर बरामद की, जिसे कथित तौर पर डॉ. योगिता की हत्या में प्रयुक्त किया गया था। कमरे से पुलिस ने विवेक का एक मोबाइल फोन भी कब्जे में लिया है।

डॉ. विवेक को नहीं था काूनन का खौफ, बिना लाइसेंस खुलेआम लेकर घूमता था रिवॉल्वर
आगरा में डॉ. योगिता गौतम की हत्या में गिरफ्तार डॉ. विवेक को लेकर आई पुलिस को उरई के सरकारी अावास के कमरे रिवॉल्वर और लाइसेंस मिला है।

अभी पिता के नाम से ही है शस्त्र लाइसेंस

कानपुर के किदवई नगर एन ब्लाक निवासी विवेक तिवारी के पिता विष्णु तिवारी पुलिस विभाग में सीओ पद से रिटायर हुए थे। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि जो लाइसेंस मिला है, वह विवेक के पिता के नाम है,जबकि उनका निधन हो चुका है। नियमानुसार लाइसेंस धारक की मृत्यु होने के उपरांत विरासत तौर पर नया लाइसेंस बनवाना पड़ता है। लाइसेंस बनने तक असलहा व मूल लाइसेंस मजिस्ट्रेट के समक्ष सरेंडर करना पड़ता है। विवेक तिवारी अवैध रूप से असलहा अपने पास रखे था।

पिता की रिवाॅल्वर लेकर घूमता था डॉ. विवेक

डॉ. विवेक तिवारी की निशानदेही पर सरकारी आवास से पुलिस ने पिता विष्णु तिवारी की रिवाॅल्वर, लाइसेंस, एक मोबाइल और कुछ कागजात बरामद किए। बड़ा सवाल यह कि इतने दिनों तक रिवाल्वर और लाइसेंस डॉ. विवेक के पास ही रहा और कभी पकड़ में नहीं आया। वह आसानी से रिवॉल्वर लेकर घूमता रहा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article सीएम योगी ने पत्रकार की हत्या पर जताया दुख, कहा –
Next Article सपाइयों ने खाद की आपूर्ति व आवारा पशुअों को लेकर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?