राष्ट्रीयनालियों के अभाव में आधा दर्जन घरों का गंदा पानी सड़क पर...

नालियों के अभाव में आधा दर्जन घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा

[object Promise]
फत्तेहपुर चौरासी /उन्नाव।  विकास खण्ड  क्षेत्र के कठिघरा गाँव मे सालों से नालियों के अभाव में आधा दर्जन घरों का गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है।पैदल चलना दूभर, वाहनों से उछलने वाले कीचड़ से लोगों के कपड़े खराब हाे रहे हैं। इससे लाेग काफी परेशान हो रहे हैं। आस-पड़ोस के लाेगाें ने कई बार पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
[object Promise]
 ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक से समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि घर के  पानी का निकास न होने से गड्ढा खोदकर  पानी भरते हैं जब वह भर जाता हैं जिससे बहुत समस्या होती हैं और सड़क पर पानी जाता है । हैंडपंप भी नकारा साबित हो रहा है। कीचड़ के कारण मच्छरों की भरमार हाे रही है। इससे रात काे घरों में सोना भी दूभर हो रहा है। लाेगाें ने जल्द ही पंचायत प्रशासन से नालियां बनाकर कीचड़ से निजात दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों सूबे के मुख्यमंत्री का स्वच्छ भारत मिशन दावा हवा हवाई साबित हो रहा है
  करीब आधा दर्जन ग्रामीणों ने बांगरमऊ विधायक श्रीकान्त कटियार को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है
 वही विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्या का समाधान करने को निर्देशित किया।ग्रामीणों में कुलदीप, संदीप राम चन्द्र,मुन्नीलाल, रमेश समेत आधा दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories