राष्ट्रीयनींद आने की वजह से बालू से भरा ट्रक रोड से नीचे...

नींद आने की वजह से बालू से भरा ट्रक रोड से नीचे जा गिरा ,ट्रक ड्राइवर व क्लीनर बाल बाल बचे

[object Promise]
औरास/ उन्नाव। ओवरलोड ट्रक बालू लेकर जा रहा था कि अचानक ड्राइवर को नींद आने की वजह से बालू से भरा ट्रक रोड से नीचे जा गिरा। जहां ट्रक ड्राइवर व क्लीनर बाल बाल बचे।
[object Promise]
प्राप्त जानकारी के अनुसार औरास चकलवंशी मार्ग पर देर रात ओवरलोड ट्रक बालू लेकर संडीला के लिए जा रहा था कि जैसे ही सई नदी के पुल को पार करके गैस एजेंसी के पास से थोड़ा आगे बढ़ा के ड्राइवर को अचानक नींद आ जाने की वजह से ट्रक रोड के नीचे चला गया जहां ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों बाल-बाल बच गए और कोई भी हताहत नहीं हुआ है और सुबह दो क्रेनो की मदद से ट्रक को रोड के नीचे से हटा दिया गया है। ओवरलोड ट्रक लगातार इस मार्ग पर निकलते रहते हैं और किसी प्रकार की कोई जांच-पड़ताल ना होने की वजह से इन ट्रक संचालकों को ओवरलोड ट्रक लेकर आने में जरा सा भी गुरेज नहीं होता है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories