राष्ट्रीयEC ने जारी किया पंजाब में नया कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव अब 20...

EC ने जारी किया पंजाब में नया कार्यक्रम, विधानसभा चुनाव अब 20 फरवरी को होंगे

नई दिल्ली.  पंजाब में अब 20 फरवरी को विधानसभा के चुनाव ((Punjab Assembly Election) होंगे. पहले ये चुनाव 14 फरवरी को होने थे. चुनाव आयोग ने आज बैठक के बाद ये फैसला किया. वोटों की गिनती की तारीख में कोई फेरबदल नहीं किया गया है. मतगणना 10 मार्च को होगी. बाक़ी चार राज्यों के चुनावी नतीजे भी इसी दिन आएंगे. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 13 जनवरी को निर्वाचन आयोग से मतदान की तारीख छह दिन के लिए आगे बढ़ाने की अपील की थी.

दरअसल 16 फरवरी को गुरु रविदास की जयंती है. लिहाजा राजनीतिक दलों का कहना था कि अनुसूचित जाति (SC) समुदाय के लोग इस दिन बनारस जाएंगे. चन्नी के अलावा भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने निर्वाचन आयोग से चुनाव की तारीख आगे बढ़ाने की अपील की थी.

बता दें कि पंजाब में अनुसूचित जाति के 20 लाख लोग रहते हैं. पिछले दिनों मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा था कि 10 से 16 फरवरी तक राज्य से बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के श्रद्धालुओं के उत्तर प्रदेश के बनारस जाने की संभावना है. ऐसे में इस समुदाय के कई लोग राज्य विधानसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे. लेकिन अब चुनाव आयोग ने सभी पार्टियों की बात मान ली है.

पंजाब विधानसभा का कार्यकाल 27 मार्च 2022 को खत्म हो रहा है. बता दें कि 117 सीटों वाले पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 77 सीटें जीतकर 10 साल बाद सत्ता में लौटी थी. अकाली दल-बीजेपी गठबंधन केवल 18 सीटों पर सिमट गया था. आम आदमी पार्टी 20 सीट जीतकर मुख्य विपक्षी दल बनी. कहा जा रहा है कि इस बार आम आदमी पार्टी दूसरे दलों को कड़ी टक्कर दे सकती है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories