राष्ट्रीयकसा शिकंजा AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर, ED ने भी किया केस...

कसा शिकंजा AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर, ED ने भी किया केस दर्ज

कसा शिकंजा AAP पार्षद ताहिर हुसैन पर, ED ने भी किया केस दर्ज

नई दिल्ली। ईडी ने निलंबित आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन (इंटेलिजेंस ब्यूरो अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में आरोपी) के खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया( PFI) के साथ उनके कथित संबंधों की जांच की जा रही है।इससे पहले इंटेलिजेंस ब्यूरो के कांस्टेबल अंकित शर्मा की हत्या में जांच कर रही दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब AAP के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन के भाई शाह आलम को भी हिरासत में ले लिया था। बताया जा रहा है कि अंकित शर्मा की हत्या को लेकर क्राइम ब्रांच शाह आलम से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इससे पहले ताहिर हुसैन पर चार केस दर्ज किए है, तो वहीं उसके छोटे भाई शाह आलम पर एक भी मामला अब तक दर्ज नहीं किया है।

शाह आलम चांद बाग इलाके में हुई हिंसा के दौरान मौजूद था। हिंसक प्रदर्शन के दौरान वहां पर मौजूद एक प्रत्य़क्षदर्शी ने दावा किया है कि घटना के दौरान शाह आलम भी मौजूद था। उत्तर पूर्वी दिल्ली में 24-25 फरवरी को हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच का दायरा बढ़ा दिया है और कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर सकती है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories