राष्ट्रीयईडी ने माकपा नेता के बेटे पर कसी नकेल…

ईडी ने माकपा नेता के बेटे पर कसी नकेल…

[object Promise]

तिरुवनंतपुरम। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के केरल राज्य सचिव कोडियेरी बालाकृष्णन के बेटे बिनीश कोडियेरी से 9 सितंबर को 11 घंटे तक पूछताछ करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत नोटिस भेजा है। ईडी ने उन्हें अपनी संपत्ति की ब्यौरा देने के लिए कहा है और राज्य पंजीकरण विभाग को कोडियार की संपत्ति की सूची तैयार करने और यह देखने के लिए निर्देश दिया है कि विभाग की जानकारी के बिना संपत्ति (संपत्तियों) का कोई हस्तांतरण या बिक्री तो नहीं हुई है।

बालाकृष्णन के हाई प्रोफाइल बेटे के लिए मुसीबत तब से शुरू हुई है जब से चार राष्ट्रीय एजेंसियों ने सोने की तस्करी और ड्रग डीलिंग मामलों की जांच शुरू की है। ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या दोनों मामलों में काई एक कॉमन सोर्स और इसमें बिनीश की क्या भूमिका थी।

बिनीश ने सोने की तस्करी मामले में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश के लिए बेंगलुरु में छिपने की जगह का पता लगाने में अपनी भूमिका से इनकार किया है। वहीं दूसरा मामला कंपनियों के रजिस्ट्रेशन में नियमों का पालन न करने का है। तीसरा कारण उसका कई लोगों के साथ व्यावसायिक कनेक्शन का है। भले ही बालाकृष्णन यह कहकर बहादुर बनने की कोशिश कर रहे हैं कि उनका बेटा सभी मुद्दों से निपटेगा। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस और भाजपा चुनावों को देखते हुए आक्रामक रूप से मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories