राष्ट्रीयईडी ने एयरपोर्ट से हिरासत में लिया विदेश भाग रहे पीएफआई नेता...

ईडी ने एयरपोर्ट से हिरासत में लिया विदेश भाग रहे पीएफआई नेता रऊफ शरीफ को

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के युवा नेता रऊफ शरीफ को हिरासत में ले लिया है। शरीफ देश से भागने की फिराक में था, मगर ईडी ने समय पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। ईडी के सूत्रों के अनुसार, शरीफ को केरल के तिरुवनंतपुरम अंतराष्र्ट्ीय हवाईअड्डे से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों का कहना है कि वह देश से भागने की फिराक में था, मगर एजेंसी ने तत्पर कार्रवाई करते हुए उसकी इस योजना पर पानी फेर दिया।

ईडी के एक सूत्र ने कहा कि शरीफ धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में वांछित (वॉन्टेड) है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को भी हाथरस मामले में उसकी तलाश है और वह उस मामले में भी वांछित है।

सूत्र ने दावा किया कि शरीफ ने अवैध रूप से 2020 में ओमान और कतर से अपने खाते में लगभग दो करोड़ रुपये प्राप्त किए और इस धनराशि का विध्वंसक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल होने का संदेह है।

शरीफ महामारी का बहाना बनाते हुए सम्मन भेजे जाने पर पेश नहीं हो रहा था और काफी समय से छिपा हुआ था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories