राष्ट्रीयबिहार दिवस उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह, आनंद कुमार समेत 4...

बिहार दिवस उत्सव को लेकर लोगों में उत्साह, आनंद कुमार समेत 4 लोग हुए सम्मानित

बिहार दिवस को लेकर लोगों में उत्साह है। राजधानी के गांधी मैदान में बिहार उत्सव को लेकर आयोजित तीन दिवसीय समारोह को लेकर लोगों में उमंग है और बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे है। बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन बुधवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया, जिसके बाद देर रात तक कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर नीतीश कुमार ने सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार सहित चार लोगों को समाज में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया।

सुपर 30 के संस्थापक और पद्मश्री आनंद को मौलाना अबुल कलाम शिक्षा पुरस्कार स्वरूप दो लाख रुपए का चेक, अंगवस्त्र एवं सम्मान पात्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता धीरज कुमार को बहादुरी के लिए लैपटॉप, ट्रैकशूट एवं सम्मान पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री ने उन्हें सम्मानित किया। धीरज कुमार ने अपने छोटे भाई को मगरमच्छ के मुंह से बचाया था। ‘साईकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी एवं पल साक्षी को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

देर रात तक पूरा गांधी मैदान युवाओं से पटा रहा। उनकी उपस्थिति बिहार दिवस समारोह के युवा शक्ति को समर्पित उनकी मुख्य थीम को और पुख्ता कर रहा था। इस वर्ष बिहार दिवस समारोह का थीम ‘युवा शक्ति, बिहार की प्रगति’ पर आधारित है। गुरुवार को भी गांधी मैदान में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। गुरुवार को मैथिली ठाकुर और इंडियन आसियन बैंड अपनी प्रस्तुति देगा। इसके अलावा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में तलत अजीज अपनी कला बिखेरेंगे जबकि रविंद्र भवन में मुशायरा का आयोजन किया गया है।

बिहार 111 साल का हो गया है। 22 मार्च, 1912 को बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में देश दुनिया के मानचित्र पर उभर कर आया था, लेकिन बिहार दिवस मनाने की शुरूआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से 2010 से हुई।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories