राष्ट्रीयसिपाही की छुट्टी मंजूर होने से पहले ही पत्नी ने कह दिया...

सिपाही की छुट्टी मंजूर होने से पहले ही पत्नी ने कह दिया दुनिया को अलविदा, फांसी लगाकर दी जान

कानपुर कानपुर देहात के शिवली कोतवाली के अावासीय परिसर में रहने वाले सिपाही की पत्नी ने सोमवार की सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। वह बीते दिनों ने पति से एक जिद कर रही थी और सिपाही पति छुट्टी मिलने से पहले ही उसने मौत को गले लगा लिया। पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू करके आगरा से मायके वालों को बुलवाया है।

सिपाही की छुट्टी मंजूर होने से पहले ही पत्नी ने कह दिया दुनिया को अलविदा, फांसी लगाकर दी जान
कानपुर देहात के शिवली कोतवाली के आवासीय परिसर में रहने वाले आगरा के सिपाही की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फतेहाबाद आगरा निवासी सिपाही अवधेश गुर्जर शिवली कोतवाली में बतौर सिपाही तैनात है। वह 20 वर्षीय पत्नी सपना और दो वर्ष के बेटे विराट के साथ कोतवाली के आवासीय परिसर में बने आवास में रह रहा है। रविवार देर रात सपना ने कमरे में फांसी लागकर खुदकशी कर ली, सुबह पत्नी का शव फंदे पर लटका देखकर वह सन्न रह गया। बेटे को गोद में उठाए अवधेश पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही से पूछताछ के बाद सपना के मायके सूचना देकर घरवालों को बुलवाया।

पुलिस की पूछताछ में अवधेश ने बताया कि सपना कई दिनों से मायके जाने की जिद कर रही थी। इसपर उसने जल्द ही छुट्टी लेकर मायके ले जाने का भरोसा दिया था। रविवार को ही उसने थाना प्रभारी को 14 दिन के अवकाश के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोतवाल ने स्वीकृति देकर एसपी से संस्तुति कराने की बात कही थी। उसने पत्नी को समझाया था कि सोमवार को वह एसपी कार्यालय से छुट्टी की संस्तुति करा लेगा और उसे मायके चलेगा। सपना को लग रहा था कि वह झूठ बता रहा है। रविवार देर रात सपना ने कमरे में साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। एएसपी अनूप कुमार, सीओ रामशरण ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कोतवाल वीरपाल तोमर ने बताया कि सिपाही की पत्नी के मायके अहि गांव फतेहाबाद आगरा से लोगों के आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories