राष्ट्रीयमोबाइल ऐप पर मिलेगी हर जानकारी, डीटीसी में सफर होगा और आसान

मोबाइल ऐप पर मिलेगी हर जानकारी, डीटीसी में सफर होगा और आसान

[object Promise]

नई दिल्ली। अब दिल्ली के लोग डेढ़ महीने के अंदर ‘वन दिल्ली ऐप’ की मदद से दिल्ली की सभी बसों की लोकेशन देख सकेंगे। वे पता कर सकेंगे कि बस स्टाप पर किस रूट की बस कितनी देर में आ रही है। जल्द ही यह सेवा डीटीसी की सभी बसों में शुरू होने जा रही है। क्लस्टर बसों में यह सुविधा पहले से है, लेकिन सिस्टम बहुत बेहतर नहीं है। अब इसे भी बेहतर किया जा रहा है। दिल्ली में इस समय डीटीसी और क्लस्टर की 6,933 बसें हैं और रोजाना करीब 52 लाख यात्री बसों में सफर करते हैं।

ई-टिकट खरीदने के होंगे 2 विकल्प

राजधानी दिल्ली की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के पास जल्द दो अलग-अलग ऐप से भी ई-टिकट खरीदने का विकल्प होगा। अभी चार्टर ऐप से ही ई-टिकट खरीदने की व्यवस्था है।

ऐप से देख सकेंगे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन

इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को चार्जिग स्टेशन खोजने में कोई दिक्कत न हो, इसलिए वन दिल्ली ऐप की मदद से लोग अपने नजदीकी ईवी चार्जिग स्टेशन के बारे में जान सकेंगे। इस ऐप को अपग्रेड करने की तैयारी है। इसके लिए इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली की मदद ली जाएगी। मार्च तक इस सुविधा के शुरू होने की उम्मीद है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories