राष्ट्रीयटीवी के मशहूर कलाकार आशीष रॉय का निधन, इलाज के लिए मांगी...

टीवी के मशहूर कलाकार आशीष रॉय का निधन, इलाज के लिए मांगी थी पैसों की मदद

[object Promise]

नई दिल्ली, टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे के जाने माने सीनियर एक्टर आशीष रॉय (Ashiesh Roy) का आज निधन हो गया है। आशीष ने 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आशीष रॉय काफी लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के जूहू हॉस्पिटल में भर्ती थे। जानकारी के मुताबिक, किड्नी फैल होने की वजह से उनका निधन हुआ है।

[object Promise]
टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बेहद दुखथ खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे के जाने माने सीनियर एक्टर आशीष रॉय (Ashiesh Roy) का आज निधन हो गया है। आशीष ने 55 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

आशीष लंबे समय से बीमार होने के साथ-साथ आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे। लॉकडाउन में आशीष की आर्थिक हालत बहुत खराब हो गई थी, वो पाई-पाई को मोहताज हो गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने ख़ुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिए दी थी। आशीष ने अपने पोस्ट में बताया था कि वो आईसीयू में एडमिट हैं, उन्हें इलाज के लिए पैसे चाहिए। उनके पास जो पैसे जमा थे वो खत्म हो चुके हैं, अब उनके पास हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के तक के लिए पैसे नहीं बचे हैं।

आशीष ने 17 मई को फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर अपनी हालत बतायी थी। एक्टर ने लिखा था, ‘मैं आईसीयू में हूं और बहुत बीमार हूं। डायलिसिस चल रहा है’। इसके बाद अगली पोस्ट में उन्होंने डायलिसिस के लिए पैसे के लिए गुहार लगाई थी। 19 मई को उन्होंने एक बार फिर फेसबुक पर लिखा था, ‘मेरे डालिसिस के लिए फंड जुटाने की अपील सच्ची है। कृपया मदद कीजिए’। उसके बाद 20 मई को आशीष रॉय के फेसबुक एकाउंट से जानकारी दी गयी कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताया गया कि इंडस्ट्री के लोगों ने अस्पताल के बिल चुकाने में मदद की। हालांकि हॉस्पिटल में डिस्चार्ज होने के बाद भी आशीष ने कहा था कि उनके पास पैसे नही हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता आशीष रॉय टीवी इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता था। आशीष ने ‘ससुराल सिमर का’, ‘बनेगी अपनी बात’, ‘ब्योमकेश बख्शी’, ‘यस बॉस’, ‘बा बहू और बेबी’, ‘जीनी और जुजू’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शो में काम किया थाl

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories