राष्ट्रीयमोदी में किसान, गरीब सभी जता रहे भरोसा- जावडेकर

मोदी में किसान, गरीब सभी जता रहे भरोसा- जावडेकर

[object Promise]

नई दिल्ली। देश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा है कि किसान, गरीब से लेकर समाज के सभी लोग आज प्रधानमंत्री मोदी में भरोसा जताते हुए उनके विकास को मान्यता दे रहे हैं। देश भर में हुए सभी चुनाव के नतीजों का यही अर्थ है। उन्होंने कहा कि बोडोलैंड टेरिटरी काउंसिल के नतीजे अभी आए हैं। भाजपा की पहले वहां 1 सीट थी जो अब बढ़कर 9 हो गई है। बोडोलैंड टेरिटरी काउंसिल के चुनाव में कांग्रेस को मात्र एक सीट आई है। अब बोडोलैंड में कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है। चीफ एग्जीक्यूटिव मेंबर पद के लिए भाजपा ने प्रमोद बोडो का नाम प्रस्तावित किया है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रविवार को यहां अपने आवास पर मीडिया से कहा कि राजस्थान में पिछले सप्ताह नतीजे आए। राजस्थान में जिला परिषद के सभी के सभी जिला प्रमुख भाजपा के हो रहे हैं। जिला परिषद के चुनाव में 606 में 353 सीटें भाजपा ने जीता है। ब्लॉक पंचायत की 4,300 सीटों में 1,990 भाजपा ने जीती हैं।

उन्होंने कहा, चाहे असम, अरुणाचल का मामला हो, चाहे राजस्थान, हैदराबाद, बिहार, मध्य प्रदेश, यूपी, गुजरात, मणिपुर का मामला हो, सब जगह भाजपा बढ़ रही है और कांग्रेस समाप्ति की ओर है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories