राष्ट्रीयपिता की मौत, मां क्वारंटीन, बच्चा 10 दिन अकेला, पड़ोसी बने सहारा

पिता की मौत, मां क्वारंटीन, बच्चा 10 दिन अकेला, पड़ोसी बने सहारा

[object Promise]

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य महाराष्ट्र है क्योंकि यहां संक्रमितों का आंकड़ा सबसे ज्यादा है। कई लोगों ने अपनों को खोया है। कुछ ऐसी ही कहानी गोरेगांव ईस्ट के रहने वाले 11 साल के हर्षिल सिंह की है जिसके पिता की 13 अप्रैल को कोरोना वायरस पॉजिटिव होने के चलते मौत हो गई। परिवार ये दुख झेल ही रहा था कि इसी बीच उसकी मां का रिजल्ट भी कोरोना पॉजिटिव आया, जिसके बाद उन्हें कांदिवली पूर्व के ESIS अस्पताल में क्वरंटीन होने पड़ा। जबकि हर्षिल का टेस्ट निगेटिव आया, जिससे उसे घर पर अकेला ही रहना पड़ा।

फोन पर मुंबई मिरर से बात करते हुए, हर्षिल ने कहा कि उसके पिता 10 अप्रैल को गले में खराश थी, और फिर धीरे-धीरे खांसी और छींकें आने लगी। एक दिन बाद वे उल्टियां कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जयशंकर पंडाराम जो हर्शिल के ऊपर वाले अपार्टमेंट में रहते हैं, वे पड़ोसी को पता चला हर्शिल की पिता के साथ उसकी मम्मी भी कोरोना पॉजिटिव हैं, तो उन्होंने हर्षिल की जिम्मेदारी अपने ऊपर ले ली।

पड़ोसी ने की मदद
पंडाराम का परिवार रोज हर्षिल को खाना देता था। पंडराम एक पूर्व नौसेना अधिकारी हैं, जो अभी एयरपोर्ट पर काम करते हैं ने बताया कि उनकी पत्नी हर्षिल के लिए रोज खाना बना देती थी और एक प्लेट दरवाजे के बाहर दे दिया करती थीं। हर्षिल ने उनका शुक्रिया अदा किया, उसने बताया कि ऐसे कई लोग थे जो वायरस से डरकर मदद की पेशकश करने से हिचकते थे। पंडाराम की पत्नी हर दो घंटे में हर्षिल को कॉल करके उसका हालचाल लेती रहती थीं।

विडियो कॉल पर बता करके भगाया डर
जब हर्षिल रात में अकेला था, तो वह बेंगलुरु और बिहार में अपने चचेरे भाइयों के साथ वीडियो-कॉल पर बात करता था क्याेंकि वह रात में अक्सर डर जाया करता लेकिन उसके चाचा, चाची और चचेरे भाइयों ने उसकी मदद की। हर्षिल ने बताया कि उसने हर दिन दो घंटे पढ़ाई की और टीवी पर कार्टून शो देखे। जिसके बाद 4 मई के आसपास हर्षिल की मां घर लौट आईं, लेकिन परिवार के अहम सदस्य के जाने बाद घर में सन्नाटा पसरा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories