राष्ट्रीयजन्म के तुरंत बाद मारने की आशंका, दिल्ली के अतिसुरक्षित संसद मार्ग...

जन्म के तुरंत बाद मारने की आशंका, दिल्ली के अतिसुरक्षित संसद मार्ग इलाके में मिला नवजात शिशु का शव

[object Promise]

नई दिल्ली। अतिसुरक्षित संसद मार्ग इलाके में सोमवार की दोपहर निर्माण सामग्री में दबा नवजात शिशु का शव बरामद हुआ। इससे हड़कंप मच गया। शव काफी पुराना और क्षत विक्षत था। सूचना के बाद पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, संसद मार्ग थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। नवजात को किसने वहां रखा था इसके लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम को सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना मिली थी कि नई दिल्ली स्थित नेशनल मीडिया सेंटर के पीछे एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि नेशनल मीडिया सेंटर में निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए सेंटर के पीछे की तरफ निर्माण सामग्री रखी हुई थी। इसी दौरान किसी ने रेत के ढेर में नवजात बालक शिशु के शव को देखा था। शव में बच्चे का गर्भनाल भी था। लिहाजा अंदेशा है कि जन्म के तुरंत बाद बच्चे को रेत में दबा दिया गया होगा। इस संबंध में पुलिस ने वहां काम करने वाले मजदूर सहित आसपास के लोगों से शव के संबंध में पूछताछ की। लेकिन उसकी कोई जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी। जिसके बाद नवजात को रेत में दबाने वाले की पहचान के लिए पुलिस तकनीक का सहारा ले रही है। मीडिया सेंटर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवजात किसी की अवैध संतान हो सकती है। इसके कारण लोकलाज के डर से नवजात को रेत के ढेर में दबा दिया गया होगा। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नवजात की पहचान में जुट गई है। मौत की वजह का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories