राष्ट्रीयपहले प्रेमिका को जिंदा जलाया, उसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर...

पहले प्रेमिका को जिंदा जलाया, उसके बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

[object Promise]
सुबह दोनों के मिले शव पुलिस ऑनर किलिंग को लेकर भी कर रही जांच।

फतेहपुर औंग थाने के मकुआ खेड़ा गांव में प्रेमिका को जिंदा जलाने के बाद युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस घटना के ऑनर किलिंग के पहलू पर भी जांच कर रही है। दोनों के स्वजन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। घटनास्थल पर डीएम और एसपी ने पहुंचकर पूछताछ की।

मकुआ खेड़ा मजरे हाजीपुर गांव में रहने वाले धीरेंद्र के 26 वर्षीय पुत्र रामू का पड़ोस में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार सुबह गांव के उत्तर तालाब किनारे किशोरी का शव जला हुआ पड़ा मिला। मौके में पहुंची पुलिस को एक मोबाइल मिला। पुलिस अभी शव की शिनाख्त करा ही पाई थी कि तभी एक युवक का शव गांव के पास से निकली रेल लाइन पर कटा हुआ पड़ा होने की सूचना मिली। उसकी शिनाख्त रामू के रूप में हुई।

सीओ योगेंद्र सिंह मलिक ने बताया प्रथमदृष्टया युवक पर ही किशोरी को झांसे से बुलाकर जलाकर मार देने का शक है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग रहा है, तभी किशोरी उसके बुलाने पर घर से रात में आई। ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच की जा रही है। पुलिस किशोरी व युवक के स्वजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली।

जलाने से पहले किशोरी ने खाया जहर

सीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी के मुंह से झाग निकल रहा था। इससे साबित होता है कि किशोरी को जलाने से पहले जहर दिया गया। रामू सूरत में रहता था और लाकडाउन में घर आया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories