राष्ट्रीयकुशीनगर में एक साथ मरी मिली पांच मुर्गियां,लोगों को सता रही है...

कुशीनगर में एक साथ मरी मिली पांच मुर्गियां,लोगों को सता रही है चिंता

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले के विकासखंड कप्तानगंज के गांव खभराभार में बुधवार को पांच मुर्गियां मर गईं। इस गांव में घर में पाली गई मुर्गियों के मरने का सिलसिला कई दिनों से चल रहा है। पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने गांव पहुंचकर सैंपल लिया।
खभराभार गांव के अगली टोला निवासी ओमप्रकाश, पूर्णमासी, राजेश, राम नगीना, रमेश, मुखलाल आदि ने बताया कि उन लोगों ने अपने घरों में जो मुर्गियां पाल रखी हैं उनमें से कई मुर्गियों की पिछले पांच दिनों में मौत हो गई है।
बुधवार को भी पांच लोगों की मुर्गियों के मरने की खबर से लोग चिंतित हो गए। कुछ लोगों ने बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए पशुपालन विभाग को इसकी खबर दी। इसकी सूचना पर पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंची और मामले की जानकारी की। पशुपालन विभाग के लोगों ने बताया कि मुर्गियां ठंड की वजह से मर रही हैं।
टीम में पशुपालन विभाग के श्याम सुंदर, विनोद, निवर्तमान ग्राम प्रधान अवधेश साहनी, रामप्रवेश साहनी, सुनील साहनी, शेरू, भागी यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories