[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » घंटाघर रामलीला मैदान में श्रमिकों का सैलाब, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
राष्ट्रीय

घंटाघर रामलीला मैदान में श्रमिकों का सैलाब, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

admin
Last updated: April 17, 2026 2:23 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

गाजियाबाद।  कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच गाजियाबाद में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाती कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। घंटाघर रामलीला मैदान में श्रमिकों का सैलाब, 500 मीटर में कोरोना मरीज भीअलग-अलग जगहों के प्रवासी श्रमिकों (migrant labours) को घर भेजने के लिए यूपी सरकार ने ट्रेनों का इंतजाम किया है। गाजियाबाद में सोमवार को बिहार जाने वाले मजदूरों को रोका गया और उन्हें ट्रेन से भेजने का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान रामलीला मैदान में हजारों की संख्या में श्रमिक उमड़ पड़ा और सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं।

गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में जमा ये भीड़ श्रमिकों की है, जिन्हें घर जाने के लिए ट्रेन पकड़नी है। लेकिन इतने लोगों को संभालने में प्रशासन नाकाम नजर आ रहा है।

[object Promise]
घंटाघर रामलीला मैदान में श्रमिकों का सैलाब, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां

मैदान में उमड़े मजदूर उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों और बिहार जाने वाले थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि श्रमिक एक दूसरे पर लदे जा रहे थे। भीड़ बेकाबू हो रही थी। उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा जा रहा था लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं था।
गाजियाबाद में उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

इस भीड़ में सबसे ज्यादा टेंशन देने वाली बात आरोग्य सेतु ऐप खोलकर देखने पर पता लगी। मौके पर मौजूद रिपोर्टर ने जब आरोग्य सेतु ऐप खोलकर देखा तो 500 मीटर की दूरी में ही कोरोना मरीज के होने का पता चला। ऐसे में भीड़ में कोरोना फैलने के चांस पूरे हैं।

सरकार ने श्रमिकों को गाजियाबाद के रामलीला मैदान में रोककर उन्हें ट्रेनों से घर भेजने को कहा है। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें यहां लगाई गईं। टीमों का काम श्रमिकों से फॉर्म भरवाना और उनकी थर्मल स्कैनिंग करना था। इस दौरान टीमें यहां बैठकर एक-एक करके मजदूरों को रजिस्ट्रेशन कराने को कहती रहीं लेकिन यहां उमड़ी हजारों की संख्या में श्रमिकों की भीड़ बेकाबू हो गई।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article आज से सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 26 मई रात 12 बजे तक
Next Article जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को दिये गये जरूरत मन्दोें को निःशुल्क वितरण हेतु मास्क

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?