राष्ट्रीयखाद्य सचल दल ने 01 खाद्य प्रतिष्ठान का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला...

खाद्य सचल दल ने 01 खाद्य प्रतिष्ठान का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के आदेश के अनुपालन में नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थो के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु अभिहित अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिन्हा नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थो का नमूना संग्रहित किया गया। खाद्य सचल दल ने आज फुरसतगंज स्थित महेंद्र पुत्र गोकुल प्रसाद के प्रतिष्ठान से इलायची दाना का एक नमूना संग्रहित किया। संग्रहित नमूने को विश्लेषण हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया। खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। खाद्य सुरक्षा दल द्वारा तहसील गौरीगंज में श्री बालाजी राजस्थान स्वीट्स, अग्रवाल बेकर्स एवं v-mart का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सभी चीजें सही पाई गई। खाद्य सचल दल द्वारा तहसील गौरीगंज में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य कारोबारकर्ताओं को निर्मित मिठाईयों के ट्रे/कन्टेनरों पर बेस्ट बिफोर की तिथि एवं पकाने का माध्यम (घी, वनस्पति, रिफाइण्ड व तेल) अंकित करने हेतु निर्देश दिये गये। खाद्य सचलदल में रोशन सिंह, सिद्धार्थ कुमार तथा श्रीमती रश्मि प्रभा खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories