गुवाहाटी, पीटीआइ। असम के पूर्व मुख्यमंत्री और छह बार सांसद रहे तरुण गोगोई (Tarun Gogoi) का सोमवार को निधन हो गया। असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा ने यह जानकारी दी। सोमवार की सुबह उनकी स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ गई थी। कोरोना संक्रमित 84 वर्षीय कांग्रेस नेता का इलाज गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (Gauhati Medical College Hospital) में इलाज चल रहा था। असम के सीएम सर्बानंद सोनोवाल तरुण गोगोई के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए डिब्रूगढ़ के सभी कार्यक्रम रद कर गुवाहाटी लौट आए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी।
Former Assam CM and Congress leader Tarun Gogoi ( in file photo) passes away in Guwahati, announces state health minister Himanta Biswa Sarma pic.twitter.com/UBn3AS2CEF
— ANI (@ANI) November 23, 2020
अस्पताल पहुंचे कई नेता
एआइयूडीएफ (AIUDF) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रिपुन बोरा ने असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई के स्वास्थ्य की जांच करने के लिए सोमवार को गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल का दौरा किया।
Assam: AIUDF chief Badruddin Ajmal & Assam Pradesh Congress Committee President Ripun Bora today visited Guwahati Medical College Hospital to check on Former Assam CM Tarun Gogoi’s health.
“We’re praying for his early recovery as he’s in a critical condition,” said AIUDF chief. pic.twitter.com/JhNWrYzPLL
— ANI (@ANI) November 23, 2020
सोमवार सुबह गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने बताया कि 80 साल की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता कोरोना वायरस से जुड़ी जटिलताओं के कारण अपना उपचार करवा रहे हैं। नौ चिकित्सकों की एक टीम उनकी देखभाल कर रही है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘सर (गोगोई) की मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति बहुत नाजुक है और डॉक्टर बेहतर प्रयास कर रहे हैं।’ असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा, तरुण गोगोई के बेटे गौरव के साथ जीएमसीएच में ही मौजूद हैं। बता दें कि गोगोई वेंटिलेटर पर हैं और उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। रविवार को उनका डायलिसिस किया गया जो छह घंटे तक बना रहा। उनके रक्तचाप में उतार-चढ़ाव हो रहा है और वे पूरी तरह से मशीनों की मदद से सांस ले रहे हैं।
असम के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके गोगोई को दो नवंबर को जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें शनिवार की रात वेंटिलेटर पर रखा गया था। गोगोई 25 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

