राष्ट्रीयपूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का आज सुबह सेना अस्पताल में निधन…

पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का आज सुबह सेना अस्पताल में निधन…

[object Promise]

नई दिल्ली। पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। यहां सेना अस्पताल ‘रिसर्च एंड रेफरल’ (आर एंड आर) ने एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। वह 82 वर्ष के थे। बयान में कहा गया, “मेजर जसवंत सिंह (सेवानिवृत्त), पूर्व कैबिनेट मंत्री का आज सुबह 6.55 पर निधन हो गया। उन्हें 25 जून को भर्ती कराया गया था और मल्टीऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम के साथ सेप्सिस का इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्हें कार्डिएक अरेस्ट (दिल का दौरा) हुआ। जांच में वह कोरोना नेगेटिव निकले थे।”

जसवंत सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी सहयोगी थे, उन्होंने दिवंगत प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान महत्वपूर्ण विभागों को संभाला था और अपने समय के एक कद्दावर नेता थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री, श्री जसवंत सिंहजी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने रक्षा मंत्री के प्रभार सहित कई तरह से देश की सेवा की। उन्होंने खुद को एक प्रभावी मंत्री और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया।”

उन्होंने आगे कहा, “श्री जसवंत सिंहजी को उनकी बौद्धिक क्षमताओं और राष्ट्र की सेवा में शानदार रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने राजस्थान में भाजपा को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना। ओम शांति।”

शोक संवेदनाओं का आना शुरू हो गया है। स्पीकर ओम बिड़ला ने भी सिंह को एक कुशल राजनीतिज्ञ और सैन्य अधिकारी के रूप में याद किया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories