राष्ट्रीयRBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन , विकास दर में गिरावट सभी...

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन , विकास दर में गिरावट सभी के लिए चिंताजनक, सार्थक कदम उठाएं नौकरशाह

नई दिल्ली, एजेंसिया। रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि में 23.9 फीसद के संकुचन को ‘चिंताजनक’ करार देते हुए कहा कि नौकरशाही से सार्थक कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान संकट के समय विचारशील और सक्रियता के साथ काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शुरुआत में काफी अधिक सक्रियता के बाद यह कुंद होता प्रतीत हो रहा है।’ राजन ने अपने लिंक्डइन पेज पर लिखा है, ”आर्थिक वृद्धि में तेज गिरावट हम सभी के लिए चिंताजनक है। भारत में 23.9 फीसद का संकुचन देखने को मिला है, जबकि कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल इटली में 12.4 फीसद और अमेरिका में 9.5 फीसद का संकुचन देखने को मिला है।”

RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन , विकास दर में गिरावट सभी के लिए चिंताजनक, सार्थक कदम उठाएं नौकरशाह

शिकागो यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर राजन ने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी का प्रकोप अब भी बना हुआ है। ऐसे में वायरस संक्रमण के काबू में आने तक गैर-जरूरी खर्चे और खासकर रेस्टोरेंट जैसी अधिक सम्पर्क वाली सेवाओं पर लोग कम खर्च करेंगे और संबंधित उद्योग में सुस्ती बनी रहेगी।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories