[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » पूर्व सपा विधायक योगेंद्र पाल का निधन, कानपुर देहात में बीता राजनीतिक जीवन
राष्ट्रीय

पूर्व सपा विधायक योगेंद्र पाल का निधन, कानपुर देहात में बीता राजनीतिक जीवन

admin
Last updated: April 17, 2026 1:50 pm
admin
Share
SHARE

कानपुर देहात भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा के पूर्व विधायक योगेंद्र पाल का लंबी बीमारी के बाद 83 वर्ष की आयु में लखनऊ पीजीआइ में निधन हो गया। यह सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और पुखरायां स्थित उनके घर पर समर्थकों का तांता लग गया। उनकी राजनीतिक सक्रियता का क्षेत्र जनपद का भोगनीपुर विधानसभा और अमरौध ब्लाक रहा।

पूर्व सपा विधायक योगेंद्र पाल का निधन, कानपुर देहात में बीता राजनीतिक जीवन
साधारण किसान परिवार में जन्मे पूर्व विधायक ने हमेशा गरीबों व मजलूमों की आवाज को बुलंद किया और वकील रहते गरीबों के मुकदमों की मुफ्त में पैरवी की।

अमरौधा ब्लाक प्रमुख पद से राजनीति की शुरुआत करने वाले योगेंद्र पाल सिंह जनता दल से एमएलसी रहे। इसके बाद समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने के बाद वर्ष 2012 में भोगनीपुर विधानसभा से चुनाव लड़कर विधायक बने थे। साधारण किसान परिवार में जन्मे योगेंद्र पाल हमेशा गरीबों व मजलूमों की आवाज को बुलंद किया। एक वकील रहते हुए वह कोर्ट में गरीबों के मुकदमों की पैरवी निश्शुल्क करते थे।

बीते कई माह से वह बीमार चल रहे थे। वह पेट संबंधी, हाथ व पैर में सूजन की बीमारी से जूझ रहे थे। इधर हालत ज्यादा बिगड़ने पर बेटे नरेंद्र पाल सिंह ने पिता को पीजीआइ में भर्ती कराया था, जहां उनका उपचार चल रहा था। सोमवार की दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली, उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी पहचान गरीबों के हक के लिए लड़ने वाले नेता के रूप में थी। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने बताया कि पूर्व विधायक के निधन की जानकारी हुई, इससे पार्टी को गहरी क्षति पहुंची है, वह जिले में सच्चे समाजवादी के रूप में जाने जाते थे।

 

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article मायावती ने UP की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए, कहा….
Next Article देर शाम कोविड कन्ट्रोल सेंटर पहुंच जिलाधिकारी ने की बैठक,24 घंटे के अंदर मरीज के संपर्क में आने वालों की हो जाय…डीएम

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?