राष्ट्रीयगभाना टोल प्लाजा बना पुलिस छावनी किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर

गभाना टोल प्लाजा बना पुलिस छावनी किसानों के प्रदर्शन की सूचना पर

[object Promise]

अलीगढ़, कृषि बिल के विरोध को लेकर चल रहे किसान आंदोलन के तहत शनिवार को देश के सभी टोल प्लाजा को फ्री कराने के ऐलान के बाद पुलिस-प्रशासन के साथ ही खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। किसानों के एक दिन पहले ही आंदोलन करने की मिली गोपनीय सूचना के बाद शुक्रवार को गभाना टोल प्लाजा पुलिस छावनी में बदल गया । यहां कई थानाें का पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। हालांकि अभी तक किसान टाेल प्लाजा पर नहीं पहुंचे हैं।

[object Promise]
किसानों के एक दिन पहले ही आंदोलन करने की मिली गोपनीय सूचना के बाद शुक्रवार को गभाना टोल प्लाजा पुलिस छावनी में बदल गया । यहां कई थानाें का पुलिस फोर्स तैनात करने के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। अभी तक किसान टाेल प्लाजा पर नहीं पहुंचे हैं।

खुफिया तंत्र को मिली थी आंदोलन की सूचना

खुफिया तंत्र को शुक्रवार को क्षेत्रीय किसानों के टोल प्लाजा पर पहुंचकर आंदोलन की खबर मिली थी। इसको लेकर सुबह करीब 10 बजे ही स्थानीय थाने के साथ ही गभाना सर्किल के चंडौस व लोधा  के अलावा बन्नादेवी पुलिस व पीएसी बल को तैनात किया गया है। यहां एएसपी गभाना विकास कुमार के साथ ही एसडीएम प्रवीण यादव, तहसीलदार रेशमा सहाय समेत तमाम पुलिस -प्रशासनिक अधिकारियों ने आकर डेरा जमा लिया है । टोल प्लाजा पर भारी संख्या में पुलिस बल को देखकर आने-जाने वाले राहगीरों व वाहन चालकों में कौतूहल बना हुआ है। क्षेत्र के लोगों में भी पुलिस की मौजूदगी को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। एसडीएम प्रवीण यादव ने बताया कि खुफिया जानकारी के अनुसार किसान टोल प्लाजा पर अपने निर्धारित कार्यक्रम से एक दिन पूर्व ही आकर आंदोलन कर सकते हैं। इसी इनपुट के आधार पर यहां एहतियातन पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि किसान आंदोलन की आड़ में किसी को कानून व्यवस्था भंग करने की इजाजत नहीं होगी। जिसका उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories