राष्ट्रीयगंगा बैराज : नौ दिन बाद छह करोड़ लीटर जलापूर्ति शुरू

गंगा बैराज : नौ दिन बाद छह करोड़ लीटर जलापूर्ति शुरू

[object Promise]

कानपुर, गंगा बैराज से नौ दिन बाद गुरुवार को शहर को छह करोड़ लीटर जलापूर्ति शुरू होने से जनता ने राहत की सांस ली। एक दिसंबर से लीकेज के चलते बैराज से जलापूर्ति बंद थी। इस दौरान कंपनी बाग और विष्णुपुरी में लीकेज और बैराज प्लाटं में फाल्ट होने से जलापूॢत बंद रही। जलापूॢत बंद होने के कारण टेस्टिंग का भी काम रुक गया था। बैराज से दस लाख लोगों को प्रेशर से पानी मिलता है। साकेत नगर, गोविंद नगर, निराला नगर, बर्रा दो से आठ तक, फूलबाग, रामबाग, बेकनगंज, कमला टावर, बंगाली मोहाल, जनरलगंज, काकादेव, सर्वोदय नगर, विजय नगर समेत कई इलाकों में जलकल की लाइन में जोड़कर जल निगम का पानी भेजा जाता है इससे प्रेशर से पानी इन इलाकों में पहुंचता है। बैराज से जलापूर्ति बंद होने के कारण लो प्रेशर से सप्लाई हो रही थी। ऊपरी मंजिल में पानी न चढऩे के कारण लोगों को बाल्टी से पानी भरकर ले जाना पड़ रहा था। क्षेत्र में हैंडपंप और पड़ोसियों के यहां लगे सबमॢसबल पंप से पानी लेकर काम चला रहे है। इसके अलावा वाटर एटीएम से पीने का पानी ले रहे है।

[object Promise]
बर्रा दो से आठ तक फूलबाग रामबाग बेकनगंज कमला टावर बंगाली मोहाल जनरलगंज काकादेव सर्वोदय नगर विजय नगर समेत कई इलाकों में जलकल की लाइन में जोड़कर जल निगम का पानी भेजा जाता है इससे प्रेशर से पानी इन इलाकों में पहुंचता है

विष्णुपुरी का लीकेज मंगलवार को शाम ठीक करके सप्लाई की गयी तो बैराज में फाल्ट हो गया। गुरुवार को फाल्ट ठीक होन के बाद बैराज से चालू हो गया है और जलापूर्ति शुरू हो गयी। राकेश तिवारी, सुरजा देवी, श्यामा ने कहा कि बैराज से जलापूॢत होने के बाद राहत मिली है। अब पानी भरने के लिए जूझना नहीं पड़ेगा।  जल निगम के अधीक्षण अभियंता रामशरण पाल ने बताया कि फाल्ट ठीक करके जलापूर्ति कर दी गई है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories