राष्ट्रीयगैंगस्टर के भांजे ने दी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के एनकाउंटर की...

गैंगस्टर के भांजे ने दी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के एनकाउंटर की धमकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  

गैंगस्टर के भांजे ने दी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के एनकाउंटर की धमकी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  

प्रयागराज । जिले के टॉप टेन अपराधी के भांजे ने कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को यह धमकी दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में सभापति यादव का भांजा चंदन यादव खुलेआम भीड़ के समक्ष कह रहा है। पुलिस ने इसे संज्ञान में लेते हुए आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विनैका गांव निवासी सभापति यादव सपा नेता व टॉप टेन का अपराधी है। उसकी पत्नी देवसरा ब्लाक की प्रमुख है। करीब महीने भर पहले देवसरा ब्लाक के बींद गांव में दर्जनों समर्थकों के साथ जुटे सभापति को पुलिस ने टोका तो वह पुलिस टीम पर फायर करके भागने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा करके जवाबी फायरिंग करते हुए उसके दो समर्थकों को असलहा सहित गिरफ्तार कर लिया था। उस मामले में सभापति और उसके भाई जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव सहित 20, 25 लोगों पर जानलेवा हमले बलवा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

 

पुलिस टीम उसकी लगातार तलाश कर रही है। सभापति व उसके भाई पर 25-25 हजार का इनाम घोषित है। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

वीडियो में सभापति यादव का भांजा चंदन यादव खुलेआम यह कह रहा है कि अगर उसके मामा को कुछ हुआ तो वह कैबिनेट मंत्री मोती सिंह को गोली मार देगा। इस वीडियो को संज्ञान लेते हुए पुलिस ने देवसरा थाने में चंदन यादव उर्फ बग्गड निवासी करौंदी कला जनपद सुल्तानपुर व अन्य के विरूद्ध थाना आसपुर देवसरा में विभिन्‍न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories