[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » दोस्‍त को दी बर्थ डे पार्टी, गिफ्ट में दिया 45 को कोरोना
राष्ट्रीय

दोस्‍त को दी बर्थ डे पार्टी, गिफ्ट में दिया 45 को कोरोना

admin
Last updated: April 17, 2026 2:28 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में एक दुकान मालिक का अपने दोस्‍त के लिए बर्थडे पार्टी का आयोजन करना पूरे शहर पर भारी पड़ गया। इस पार्टी में शामिल होने वाले करीब 45 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। साथ ही हैदराबाद के एलबी नगर इलाके में 15 नए कंटेनमेंट जोन बनाने पड़े जिससे यह क्षेत्र कोरोना हॉट स्‍पॉट बन गया।

बताया जाता है कि कोरोना का यह इन्‍फेक्‍शन पार्टी का आयोजन करने वाले दुकानदार के जरिए ही फैला। इस शख्‍स ने वनस्‍थलीपुरम के रहने वाले अपने दोस्‍त के लिए यह पार्टी की थी। सरूरनगर के रहने वाले इस दुकानदार को यह संक्रमण मालकपेट गंज से हुआ था जहां उसकी दुकान है। इस तरह से जहां एलबी नगर में केवल दो कंटेनमेंट जोन थे अब वहां शनिवार को 15 कंटेनमेंट क्‍लस्‍टर बन गए।

जीएचएमसी अस्‍पताल ने बताया कि कोरोना के 45 पॉजिटिव मरीजो में से 25 तो इन दोनों दोस्‍तों के परिवार के सदस्‍य हैं। अस्‍पताल के एक अधिकारी के अनुसार, ‘दोनों दुकानदार दोस्‍त हैं और एक-दूसरे के घर आते जाते रहते हैं। उनके परिवार के कुछ सदस्‍यों को जल्‍द ही बुखार की शिकायत हुई, लेकिन बर्थडे पार्टी के बाद यह वायरस परिवार के दूसरे सदस्‍यों में भी फैल गया।

शनिवार को जीएचएमसी कमिश्‍नर डीएस लोकेश कुमार ने एलबी नगर क्षेत्र का दौरा करके हालात का जायजा लिा। इसके बाद दोपहर में वनस्‍थलीपुरम और सरूरनगर में सोडियम हाइपोक्‍लोराइट का छिड़काव किया गया। अधिकारी इस संक्रमण के प्राइमरी सोर्स की तलाश कर रहे हैं। एक वरिष्‍ठ अधिकारी के अनुसार, एलबी नगर में 57 कोरोना पॉजिटिव मामले थे उनमें से सात रिकवर कर गए और पांच की वायरस के चलते मौत हो गई है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article भारत-चीन के सैनिकों में टकराव, दोनों तरफ के सैनिकों को मामूली चोटें आई
Next Article Coronavirus: उत्तर प्रदेश बना अस्पतालों में सबसे ज्यादा 54,000 बेड तैयार करने वाला राज्य

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?