राष्ट्रीयगुलाम नबी आजाद बोले, पार्टी के अंदर फाइव स्टार कल्चर को छोड़े...

गुलाम नबी आजाद बोले, पार्टी के अंदर फाइव स्टार कल्चर को छोड़े बगैर हम जीत नहीं सकते कोई भी चुनाव

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। हाल ही में आए बिहार विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों के उपचुनाव परिणामों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन चुनाव परिणामों में हुए नुकसान के बारे में कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हम सभी नुकसान के बारे में चिंतित हैं, खासकर बिहार और उपचुनाव परिणामों के बारे में। मैं नुकसान के लिए नेतृत्व को दोष नहीं देता। हमारे लोगों ने जमीन पर संबंध खो दिया है। उनकी पार्टी से प्यार होना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज नेताओं के साथ समस्या यह है कि अगर उन्हें पार्टी का टिकट मिलता है, तो वे पहले फाइव स्टार होटल बुक करते हैं। यदि कोई उबड़ खाबड़ सड़क है तो वो वहां प्रचार पर नहीं जाएंगे। जब तक पार्टी के अंदर के नेता फाइव स्टार संस्कृति को नहीं छोड़ देते, तब तक कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता।

[object Promise]
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि पार्टी के नेता यदि कोई उबड़ खाबड़ सड़क है तो वो वहां प्रचार पर नहीं जाएंगे। जब तक पार्टी के अंदर के नेता फाइव स्टार कल्चर को नहीं छोड़ देते तब तक कोई चुनाव नहीं जीता जा सकता।

उन्होंने आगे कहा कि यह हमारी पार्टी हो या किसी अन्य की, फाइव स्टार और चाटुकारिता की संस्कृति के चलते कांग्रेस पार्टी खत्म होने के साथ-साथ नेताओं के पतन का मुख्य कारण बन गई है। हमें हर स्तर पर इस संस्कृति से दूर रहना चाहिए। राजनीति एक तपस्या है। उन लोगों पर शर्म आती है जो आनंद और धन के लिए राजनीति में शामिल होते हैं।

पार्टी में विरोध के सुर हुए तेज

बता दें कि बिहार चुनाव परिणाम के बाद से कांग्रेस में विरोध के सुर तेज हो गए हैं। कई बड़े पार्टी नेताओं ने शीर्ष नेतृत्व पर सवाल खड़े किए तो कई नेताओं ने पार्टी की नीति रणनीति पर सवाल उठाए हैं। इसी के चलते अब कांग्रेस के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद का यह बयान काफी अहम हो जाता है कि पार्टी के अंदर व्याप्त फाइव स्टार कल्चर को खत्म करना होगा।

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महागठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। राजद और कांग्रेस यही दोनों दल महागठबंधन के सबसे बड़े दल थे। कांग्रेस ने बिहार की 70 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें से सिर्फ 19 ही चुनाव जीत सके। वहीं, मध्य प्रदेश उपचुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories