राष्ट्रीयEPFO : करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इसी महीने खातों में डाल...

EPFO : करोड़ों कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इसी महीने खातों में डाल सकता है साल 2019-20 के लिए 8.5 फीसद ब्याज

[object Promise]

नई दिल्ली, पीटीआइ। इपीएफ (EPF) खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) साल 2019-20 के लिए 8.5 फीसद ब्याज कर्मचारियों के पीएफ खातों में इस महीने के अंत तक डाल सकती है। इससे पहले सितंबर महीने में ईपीएफओ ने इस ब्याज का भुगतान दो किस्तों में करने का फैसला किया था। पहली किस्त में 8.15 फीसद और दूसरी किस्त में 0.35 फीसद ब्याज दिया जाना था।

[object Promise]
EPF खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन साल 2019-20 के लिए 8.5 फीसद ब्याज कर्मचारियों के पीएफ खातों में इस महीने के अंत तक डाल सकती है। इससे पहले सितंबर महीने में ईपीएफओ ने इस ब्याज का भुगतान दो किस्तों में करने का फैसला किया था।

श्रम मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। इस प्रस्ताव में साल 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 फीसद ब्याज देने की बात कही गई है। वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव को कुछ दिनों में मंजूरी दे सकता है। इस तरह दिसंबर में ही कर्मचारियों के पीएफ खातों में पूरे ब्याज का भुगतान हो सकता है।

वित्त मंत्रालय ने पिछले वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर पर स्पष्टीकरण मांगा था। मार्च, 2020 में ईपीएफओ की निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने 2019-20 के लिए ईपीएफ पर 8.5 फीसद ब्याज को मंजूरी दी थी। बता दें कि सीबीटी के अध्यक्ष श्रम मंत्री संतोष गंगवार हैं। इसके बाद सितंबर महीने में सीबीटी की वर्चुअल मीटिंग में ईपीएफओ ने पिछले वित्त वर्ष में 8.5 फीसद ब्याज के भुगतान पर मुहर लगाई, लेकिन सीबीटी ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए दो किस्तों में ब्याज का भुगतान करने का फैसला किया।

उस समय श्रम मंत्रालय ने कहा था कि कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हुई असाधारण परिस्थितियों के चलते सीबीटी ने ब्याज दर के बारे में एजेंडे की समीक्षा की और केंद्र सरकार को उसी ब्याज दर की सिफारिश की, लेकिन दो किस्तों में इसके भुगतान का फैसला किया गया। सूत्रों के अनुसार, शेयर बाजार अब अच्छी स्थिति में है इसलिए एक ही बार में 8.5 फीसद ब्याज क्रेडिट करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories