राष्ट्रीयगोरखपुर : सभी रूटों के लिए तय हुआ ऑटो का किराया, अधिक...

गोरखपुर : सभी रूटों के लिए तय हुआ ऑटो का किराया, अधिक किराया लेने पर होगी कार्रवाई

[object Promise]

गोरखपुर, शहर में आटो, ई रिक्शा व मैजिक के चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। गोरक्ष पूर्वांचल आटो आपरेटर एसोसिएशन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में किराया निर्धारित कर दिया। एडीएम सिटी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि निर्धारित से अधिक किराया वसूलने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि महानगर में आटो व ई रिक्शा चालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं। उन्होंने एक सप्ताह में व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी। बैठक में एडीएम एफआर राजेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव रंजन, एआरटीओ प्रशासन श्याम लाल और एसपी यातायात मौजूद थे।

[object Promise]
गोरखपुर में आटो ई रिक्शा व मैजिक के चालकों की मनमानी नहीं चलेगी। गोरक्ष पूर्वांचल आटो आपरेटर एसोसिएशन ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में किराया निर्धारित कर दिया।

ऐसे लगेगा आटो व ई रिक्शा का किराया

आटो व ई रिक्शा के लिए अधिकतम 2 किमी तक 10 रुपये प्रति सवारी।

ई रिक्शा का 2 से 8 किमी तक के लिए 20 रुपये प्रति सवारी।

आटो व मैजिक का 2 किमी से अधिक दूरी का किराया

कचहरी से मोहद्दीपुर तक 10 रुपये प्रति सवारी।

कचहरी से कूड़ाघाट व इंजीनियरिंग कालेज 15 रुपये सवारी।

कचहरी से रानीडीहा व वनसप्ति तक 20 रुपये सवारी।

कचहरी से मोतीराम अड्डा व गहिरा तक 25 रुपये सवारी।

कचहरी से चौरीचौरा व झंगहा तक 30 रुपये प्रति सवारी।

शास्त्री चौक से नौसढ़ तक 15 रुपये प्रति सवारी।

शास्त्री चौक से आइटीएम गीडा तक 20 रुपये सवारी।

शास्त्री चौक से आईटीएम गीडा 20 रुपये सवारी

धर्मशाला से गीता वाटिका व राधिका कॉप्लेक्स तक 10 रुपये सवारी

धर्मशाला से शाहपुर, पादरी बाजार, बशारतपुर, रेल विहार तक 15 रुपये सवारी।

धर्मशाला से जंगल धूसड़ व मेडिकल कालेज 20 रुपये सवारी।

धर्मशाला से गोरखनाथ तक 10 रुपये प्रति सवारी।

धर्मशाला से 10 नंबर बोरिंग व राजेंद्र नगर 15 रुपये सवारी।

धर्मशाला से बरगदवां व मानीराम 20 रुपये सवारी।

धर्मशाला व रेलवे स्टेशन से कचहरी 10 रुपये सवारी।

धर्मशाला व रेलवे स्टेशन से टीपी नगर व रुस्तमपुर 15 रुपये सवारी।

धर्मशाला व रेलवे स्टेशन से नौसढ़ मे 20 रुपये सवारी।

विश्वविद्यालय चौराहा व कचहरी से एयरपोर्ट तक 15 रुपये सवारी।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories