राष्ट्रीयगोरखपुर: 100 बेड का कोविड अस्पताल शुरू करेगा बिल एंड मेलिंडा गेट्स...

गोरखपुर: 100 बेड का कोविड अस्पताल शुरू करेगा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन, BMGF 6 माह तक करेगा इसका संचालन

[object Promise]

जिले को मिल रही अतिरिक्त एलएमओ
जिले को एक टैंकर अतिरिक्त लिक्विड मेडिकल आक्सीजन (एलएमओ) मिलने लगा है। इससे गोरखपुर के रिफिलिंड प्लांटों को तो राहत मिली ही है, संतकबीरनगर एवं महराजगंज के एक-एक प्लांट को भी लिक्विड आक्सीजन दिया जा रहा है।

डीएम के. विजयेंद्र पाण्डियन का कहना है कि जिले में बीएमजीएफ की ओर से एक डेडिकेटेड कोविड अस्पताल संचालित करने का प्रस्ताव है। जल्द ही इसकी मंजूरी का पत्र मिलने की उम्मीद है। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कालेज के गर्ल्स छात्रावास में 100 बेड के इस अस्पताल की व्यवस्था की जा रही है। वहां आक्सीजन के लिए पाइप लाइन का काम शुरू हो चुका है

छह महीने तक संचालन करेगा बीएमजीएफ
बीएमजीएफ इस अस्पताल का संचालन छह महीने तक करेगा। उसके बाद इसे जिला प्रशासन को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। इस्पताल संचालित करने के लिए मेडिकल उपकरण से लेकर मेडिकल स्टाफ तक की व्यवस्था बीएमजीएफ की ओर से की जाएगी। 100 बेड के इस अस्पताल में बेहतर इलाज की सुविधा होगी। फिलहाल तैयारियों के साथ फाउंडेशन की टीम के आने का इंतजार भी है।

चौरीचौरा व हरनही में बनेगा 50-50 बेड का कोविड अस्पताल
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेडिकेटेड कोविड अस्पताल की सुविधा दी जा रही है। चौरीचौरा व खजनी के हरनही में 50-50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। ये अस्पताल वहां के स्वास्थ्य केंद्रों पर बनाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी कोविड अस्पताल के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया था, उसी क्रम में गोरखपुर के दो स्वास्थ्य केंद्रों पर यह व्यवस्था की जा रही है। इन अस्पतालों पर आक्सीजन की भी सुविधा होगी।

 

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories