राष्ट्रीयकुशीनगर में हत्‍यारोपी को न बचा पाने वाले थानेदार सस्‍पेंड,भीड़ के ‘इंसाफ’पर...

कुशीनगर में हत्‍यारोपी को न बचा पाने वाले थानेदार सस्‍पेंड,भीड़ के ‘इंसाफ’पर सरकार सख्‍त

कुशीनगर में हत्‍यारोपी को न बचा पाने वाले थानेदार सस्‍पेंड,भीड़ के ‘इंसाफ’पर सरकार सख्‍त
उपेंद्र कुशवाहा

कुशीनगर : में भीड़ के ‘इंसाफ’ पर सरकार ने सख्‍त रुख अख्तियार कर लिया है। तरयासुजान के थानेदार को सस्‍पेंड कर दिया गया है। उन पर सूचना के बावजूद घटनास्‍थल पर देर से पहुंचने और हत्‍यारोपी को गुस्‍साई भीड़ से न बचा पाने का आरोप है।

गौरतलब है कि कुशीनगर के रामपुर बंगरा गांव में सोमवार की सुबह एक शिक्षक की गोली मारकर हत्‍याकर दी गई। हत्‍या के बाद आरोपी शिक्षक के घर की छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग करने लगा। इस दौरान गांववालों ने उसे घेर लिया और पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस काफी देर सो घटनास्‍थल पर पहुंची। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक तरया सुजान ने थानेदार ने हत्‍यारोपी को सरेंडर के लिए मजबूर कर दिया था। उसने असहला रखकर सरेंडर के लिए हाथ भी खड़े कर दिए। इसके बाद एसओ उसके करीब पहुंचे और अपनी कस्‍टडी में भी ले लिया था। लेकिन तब तक भीड़ बेकाबू हो गई। उग्र भीड़ ने हमला कर हत्‍यारोपी को मार डाला। एसओ और उनकी टीम भीड़ से उसकी जान नहीं बचा सकी।
यह वीडियो सामने आने के बाद एसपी विनोद कुमार मिश्र ने एसओ तरया सुजान इंसपेक्टर हरेन्द्र मिश्र को सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने कहा कि घटना की छानबीन करते समय एक नया वीडियो प्रकाश में आया। जिसमें यह स्पष्ट हो रहा है कि प्रभारी निरीक्षक तरया सुजान पुलिस बल के साथ अभियुक्त को अभिरक्षा में लेने के बावजूद उसकी सुरक्षा नहीं कर सके। इसके लिए उन्हें उत्तरदायी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।
वीडियो से स्पष्ट है कि जब तक एसओ और उनकी टीम ने हमलावर को अभिरक्षा में लेकर उसका असलहा कब्जे में नहीं लिया था, भीड़ दूर थी। उसका असलहा छीनते ही आक्रोशित भीड़ हमलावर पर टूट पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर पर्याप्त संख्या में पुलिस टीम मौजूद रही होती तो शुरुआती दौर में ही स्थिति नियंत्रित की जा सकती थी।
शिक्षक की मां और एसओ ने दर्ज कराए मुकदमे
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक की हत्या के मामले में उनकी मां रामदेई देवी ने गोरखपुर के नंदानगर दरगहिया निवासी आर्यमन यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरा मुकदमा, एसओ तरया सुजान इंसपेक्टर हरेन्द्र मिश्र की तहरीर पर हमलावर आर्यमन यादव की हत्या का दर्ज हुआ है। एसओ इस मुकदमे में वादी के साथ ही प्रत्यक्षदर्शी भी हैं। उन्होंने तहरीर में कहा है कि भीड़ ने उनके सामने आरोपी को मार डाला। यह मुकदमा अज्ञात भीड़ के खिलाफ दर्ज किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories