राष्ट्रीयहर मुद्दे पर बातचीत को तैयार सरकार, कानून खत्म करना विकल्प नहीं...

हर मुद्दे पर बातचीत को तैयार सरकार, कानून खत्म करना विकल्प नहीं : जावड़ेकर

[object Promise]

नई दिल्ली, नए कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसानों के प्रदर्शन का आज 20वां दिन है। किसान संगठनों ने साफ कर दिया है कि कृषि कानूनों को रद करने से कम कुछ भी उन्हें मंजूर नहीं है। किसान अपनी मांगों पर अड़े हैं, इसके मद्देनजर सोमवार को उन्होंने भूखहड़ताल भी की।

[object Promise]
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं इस बीच वो कच्छ में सिख किसानों से मुलाकात करेंगे। पिछले दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। किसान नए कानूनों को रद करने की मांग पर अड़े हैं।

इनके समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी उपवास रखा था। सिंघु और टीकड़ी बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन लगातार 20वें दिन जारी है।

हर मुद्दे पर बात करने को तैयार सरकार, लेकिन कानून खत्म करना विकल्प नहीं : जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सिर्फ संवाद से ही मसलों का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि कानूनों से जुड़े किसानों के हर मुद्दे पर बात करने को तैयार है, पर पूरा कानून खत्म कर देना विकल्प नहीं हो सकता है।

सिंघु बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन जारी है। इसके मद्देनदर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

किसानों के सुझाव मानने को तैयार सरकार : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि किसानों को समझना चाहिए कि सरकार उनके साथ है, कोई नाइंसाफी नहीं होने देगी। आगे उन्होंने किसानों को प्रस्ताव देते हुए कहा कि वे सरकार के साथ आएं और कानूनों पर बात करें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ है और अगर किसान कृषि कानूनों को लेकर कोई सुझाव देना चाहती है को सरकार उसे मानने को तैयार है।

सिख किसानों से मुलाकात करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं इस बीच वो कच्छ में सिख किसानों से मुलाकात करेंगे। पिछले दो सप्ताह से भी ज्यादा समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस मुलाकात में पीएम मोदी सिख समुदाय और किसानों को संदेश देने की कोशिश करेंगे।

जावडेकर ने की केजरीवाल की आलोचना

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सोमवार को किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की भूख हड़ताल की आलोचना की। जावडेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘अरविंद केजरीवाल जी यह आपका ढोंग है। पंजाब विधानसभा चुनाव में आपने एपीएमसी एक्ट में संशोधन का वादा किया था। नवंबर, 2020 में आपने एक कृषि कानून को अधिसूचित किया और आज आप भूख हड़ताल पर हैं।’

किसानों ने कहा-हम आतंकी नहीं, अधिकारों के लिए लड़ रहे

किसानों ने कहा कि हम आतंकी नहीं हैं, बल्कि अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल होने आए पंजाब किसान यूनियन के सदस्य कुलदीप सिंह ने कहा कि यह भूख हड़ताल केंद्र सरकार द्वारा हमें आतंकवादी बताए जाने के खिलाफ थी। इस उपवास के जरिये हम सरकार से कहना चाहते हैं कि हम आतंकवादी नहीं हकवादी हैं।

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories