PM Shri @narendramodi e-inaugurates #KheloIndia Winter Games at Gulmarg. https://t.co/YWqzVfLiIl
— BJP (@BJP4India) February 26, 2021
खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दूसरे संस्करण की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुलमर्ग में भले ही सर्दी हो, लेकिन आपका जोश हर भारतीय महसूस कर रहा है। प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल मात्र एक प्रतिस्पर्धा नहीं है बल्कि यह देश का मान-सम्मान और ओलंपिक्स के पोडियम तक पहुंचने का अवसर भी हैं।
आज से #KheloIndia – Winter Games का दूसरा संस्करण शुरु हो रहा है।
ये Winter Games में भारत की प्रभावी उपस्थिति के साथ ही जम्मू कश्मीर को इसका एक बड़ा हब बनाने की तरफ बड़ा कदम है।
– पीएम @narendramodi
— BJP (@BJP4India) February 26, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि इन खेलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यहां पर खेलों का स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने कहा कि गुलमर्ग में हो रहे विंटर गेम्स दिखाते हैं कि जम्मू-कश्मीर शांति और विकास की नई बुलंदियां छूने के लिए कितना तत्पर है। इससे जम्मू-कश्मीर के पर्यटन को भी नई ऊर्जा और उत्साह मिलेगा।
स्पोर्ट सिर्फ एक हॉबी या टाइमपास नहीं है।
स्पोर्ट से हम टीम स्पिरिट सीखते हैं, हार में नई राह खोजते हैं, जीत को दोहराना सीखते हैं, संकल्पित होते हैं।
– पीएम @narendramodi #KheloIndia
— BJP (@BJP4India) February 26, 2021
साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि विंडर गेम्स में भारत की प्रभावी उपस्थिति के साथ ही जम्मू कश्मीर को इसका एक बड़ा हब बनाने की तरफ बड़ा कदम है। स्पोर्ट सिर्फ एक हॉबी या टाइमपास नहीं है। स्पोर्ट से हम टीम स्पिरिट सीखते हैं, हार में नई राह खोजते हैं, जीत को दोहराना सीखते हैं, संकल्पित होते आज खेल एक ऐसा क्षेत्र बन गया है जो पूरी दुनिया में देश की छवि का भी, देश की शक्ति का भी परिचय कराता है। दुनिया के कई छोटे-छोटे देश खेल के कारण अपनी पहचान बनाते हैं।

