राष्ट्रीयप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर्स करने लगे बिटक्वॉइन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर्स करने लगे बिटक्वॉइन की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का टि्वटर अकाउंट हैक, हैकर्स  करने लगे बिटक्वॉइन की मांग

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ) के ट्विटर अकाउंट (Twitter account) को कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया. ये अकाउंट उनकी निजी वेबसाइट narendramodi.in से लिंक था. उनके इस अकाउंट पर 25 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. अकाउंट हैक करने के बाद हैकर्स बिटक्वॉइन की मांग करने लगे. हैकर्स ने ट्वीट करते हुए पीएम नेशनल रिलीफ फंड में क्रिप्टो करेंसी के जरिए दान देने की मांग की. हालांकि, बाद में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया.

हैकर्स ने उनके ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए पीएम मोदी रिलीफ फंड में डोनेट करें.’ पीएम के ट्विटर हैंडल पर करीब आधे दर्जन ट्वीट किए गए. सारे ट्वीट में पैसे डोनेट करने की मांग की गई थी. समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए ट्विटर ने भी माना है कि पीएम मोदी के निजी वेबसाइट से लिंक अकाउंट कर लिया गया था.

क्या है बिटकॉइन?
बिटकॉइन एक तरह की वर्चुअल करेंसी है. ये दूसरी करेंसी जैसे डॉलर, रुपये या पाउंड की तरह भी इस्तेमाल की जा सकती है. ऑनलाइन पेमेंट के अलावा इसको डॉलर और दूसरी एजेंसी में भी एक्सचेंज किया जा सकता है. ये करेंसी बिटकॉइन के रूप में साल 2009 में चलन में आई थी. आज इसका इस्तेमाल ग्लोबल पेमेंट के लिए किया जा रहा है.

अमेरिकी दग्गजों के अकाउंट भी हुए थे हैक
बता दें कि जुलाई के दूसरे हफ्ते में अमेरिका में कई दिग्गज हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए थे. इनमें अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स, दुनिया के सबसे अमीर और इन्वेस्टमेंट गुरु वारेन बफे शामिल थे. इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार जो बिडेन का ट्विटर हैंडल भी हैक कर लिया गया था. आईफोन की बनाने वाली कंपनी एप्पल भी इस साइबर अटैक के शिकार हुए थे. उस वक्त भी हैकर्स ने बिटकॉइन करेंसी की मांग की थी.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories