राष्ट्रीयहाथरस मामला: वकील एपी सिंह ने किया सुप्रीम कोर्ट में नया खुलासा

हाथरस मामला: वकील एपी सिंह ने किया सुप्रीम कोर्ट में नया खुलासा

[object Promise]

हाथरस । उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के चंदपा इलाके में कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत के बाद मामला अब नए मोड़ ले रहा है। आरोपितों के पक्ष में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा भी उतरा है। टीम का नेतृत्व निर्भया कांड के आरोपितों के वकील एपी सिंह कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले एपी सिंह ने कहा कि, “दलित युवती की मौत के मामले में चारों लड़के निर्दोष हैं। उन्हें गलत फंसाया गया है।”

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ गांव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले एपी सिंह ने कहा कि, “दलित युवती की मौत के मामले में चारों लड़के निर्दोष हैं। उन्हें गलत फंसाया गया है। इस मामले में खूब राजनीति हुई है। देश के राजनीतिक लोगों के साथ अन्य भी इसको लेकर उत्तर प्रदेश के साथ देश में जातीय उन्माद फैलाना चाहते हैं। इस मामले में भी जातीय संघर्ष की साजिश हुई है।”

वकील एपी सिंह ने आरोपियों के परिवार से मुलाकात करके घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि, “इस केस के जरिए समाज में वैमनष्यता फैलाने का काम किया गया है, जो कि गलत है। आरोपियों का केस पुरजोर तरीके से लड़ा जाएगा।”

सिंह ने ही निर्भया केस के दोषियों का भी केस लड़ा था। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि, “मामले की पूरी पैरवी की जाएगी और परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा। परिवार ने अपनी पूरी बात बताई है। उसको लेकर अलग से विचार विमर्श किया जाएगा। घटना के बाद से ही लगातार इस मामले को लेकर दुष्प्रचार किया जा रहा है। हम एसआईटी की जांच से पूरी तरह से संतुष्ट हैं।”

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजा मानवेंद्र सिंह ने आरोपियों के परिवार वालों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि, “मैं संदीप, रवि और रामू के परिवारवालों से मिला हूं। इनकी हालत देखने के बाद यह साफ है कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। इस केस की उत्तर प्रदेश सरकार की एसआईटी जांच चल रही है।”

इधर, पीड़ित के परिवार की सुरक्षा में पुलिस ने उनके घर के बाहर और अंदर 8 सीसीटीवी कैमरे और एक मेटल डिटेक्टर लगाया है। घर के पास फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी और खुफिया विभाग के कर्मचारी भी तैनात कर दिए गए हैं। घर के आसपास के इलाके को पूरी तरह से छावनी में बदल दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories