राष्ट्रीयदिल्ली हिंसा : सरकार और नेताओं को HC ने भेजे नोटिस, याचिका...

दिल्ली हिंसा : सरकार और नेताओं को HC ने भेजे नोटिस, याचिका में संपत्ति कुर्क करने की भी मांग

दिल्ली हिंसा : सरकार और नेताओं को HC ने भेजे नोटिस, याचिका में संपत्ति कुर्क करने की भी मांग

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कथित रूप से घृणास्पद भाषण देने और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस, दिल्ली सरकार और नेताओं सहित सभी अन्य संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया है। याचिका में दिल्ली हिंसा के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए संबंधित पक्षों की संपत्तियों को कुर्क करने की भी मांग की गई है।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी.एन. पटेल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने नोटिस जारी किए। याचिका को लेकर जिनसे जवाब तलब किया गया है उनमें कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, सलमान खुर्शीद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनुराग ठाकुर, कपिल मिश्रा और एआईएमआईएम के अकबरुद्दीन ओवैसी और वारिस पठान जैसे अन्य नेताओं के नाम शामिल हैं।

जनहित याचिका के माध्यम से उत्तर पूर्वी दिल्ली में पिछले महीने हुए दंगों में क्षतिग्रस्त हुई संपत्ति का आकलन करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की भी मांग की गई है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में हिंसा के पीडि़तों को मुआवजा देने के लिए दंगों के जिम्मेदार लोगों की संपत्तियों को बेचने का भी आग्रह किया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories