राष्ट्रीयनाबालिग बच्ची को मसीहा बन घर लाया, रात को हवस का शिकार...

नाबालिग बच्ची को मसीहा बन घर लाया, रात को हवस का शिकार बनाता, पत्नी ने खोला राज !

[object Promise]

रांची। राजधानी रांची में दो दिन तक नाबालिग बच्ची  के साथ दुष्कर्म  होता रहा। पुलिस   ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मुस्तफा को दबोचा लिया है। आरोपी पेश से ठेकेदार । पुलिस के मुताबिक उसने नाबालिग को भरोसे में लेकर घटना को अंजाम दिया। दरअसल गत 31 मई को अपने माता-पिता से नाराज होकर बच्ची घर छोड़कर निकल गई थी। पुलिस ने उसे कडरु इलाके से बरामद किया। इस दौरान पुलिस को दिए बयान में बच्ची ने जो कुछ बताया वह मानवता को शर्मसार करने वाली है।

बच्ची ने बताया कि 31 मई की सुबह वह माता पिता से नाराज होकर घर छोड़ निकल गयी थी। वह बरियातु इलाके के जोड़ा तालाब इलाके में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में छुपि हुई थी। वहां मजदूरों की नजर उस पर पड़ी. मजदूरों ने ठेकेदार मुस्तफा को उसके बारे में बताया। मुस्तफा बच्ची को बहला-फुसला वहां से अपने घर ले आया।

घर में देर रात जब परिवारवाले गहरी नींद में होते थे, उस दौरान मुस्तफा बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाता था। दो दिन तक ये सिलसिला चलता रहा। तीसरे दिन बच्ची ने शोर मचा दी। जिसके बाद मुस्तफा की पत्नी बच्ची को उससे बचाया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बरियातु थानाप्रभारी सपन महथा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया है। 164 का बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया गया है। आगे की छानबीन जारी है। उन मजदूरों से भी पूछताछ की जाएगी, जिन्होंने बच्ची को मुस्तफा से मिलवाया था। हालांकि आरोपी मुस्तफा ने अपने ऊपर लगे इल्जाम को सिरे से खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories