राष्ट्रीय‘चेरापूंजी’ कहे जाने वाले झालावाड़ में ओलों की बरसात, ओलावृष्टि का दिल दहला...

‘चेरापूंजी’ कहे जाने वाले झालावाड़ में ओलों की बरसात, ओलावृष्टि का दिल दहला देने वाला वीडियो

जयपुर। राजस्थान में ओलावृष्टि का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आसमां से ओलों के रूप में आफत बरसती नजर आ रही है। महज 30 सेकंड का यह वीडियो भयावह है।वीडियो राजस्थान के झालावाड़ जिले का बताया जा रहा है। यहां पर पांच जनवरी को मनोहरथाना, पाटलिया, रायपुर के हिम्मतनगर व भवानी मंडी इलाके के कई गांवों में ओले गिरे थे। इनके अलावा झालावाड़, झालरापाटन, बकानी, पनवाड़, मिश्रौली, अकलेरा, खानपुर में बारिश हुई।

मीडिया से बातचीत में कृषि उपनिदेशक सत्येंद्र पाठक ने बताया कि झालावाड़ जिले के मनोहरथाना, रायपुर के हिम्मतगढ़, पाटलिया व भवानीमंडी में ओलावृष्टि से गेहूं, अफीम, सरसों व धनियां की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

कृषि विभाग झालावाड़ में ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन में जुट गया है। कृषि उपनिदेशक पाठक ने झालावाड़ के लोगों से अपील ​की है कि जिन किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है वे टोल फ्री नंबर 18001021111 पर एसबीआई जनरल बीमा कंपनी को सूचना देवें ताकि मौका मुआयना करके मुआवजा दिलवाया जा सके।

इधर, मौसम विभाग ने 7 जनवरी के लिए बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर और नागौर जिले में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, राजसमंद, जोधपुर, पाली और जैसलमेर में बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसान बीते 48 घंटे के दौरान हनुमानगढ़ के संगरिया में 38 एमएम, नागौर के नावा में 38 एमएम, परबतसर में 30 एमएम, मकराना में 48 एमएम, मेड़ता सिटी में 25 एमएम, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 48 एमएम, अनूपगढ़ तहसील में 34 एमएम, श्रीगंगानगर में 26.2 एमएम, करणपुर में 26 एमएम, रावतसर में 25 एमएम, जयपुर के शाहपुरा में 29 एमएम, विराटनगर में 20 एमएम, सांभर में 18 एमएम, चौमूं में 16 एमएम, करौली के सपाेटरा में 14 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories