राष्ट्रीयपारे में आई भारी गिरावट, कश्मीर घाटी, लद्दाख में, कड़ाके की ठंड

पारे में आई भारी गिरावट, कश्मीर घाटी, लद्दाख में, कड़ाके की ठंड

[object Promise]

श्रीनगर। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को कश्मीर घाटी और लद्दाख में अगले तीन दिनों में फिर से बर्फबारी और बारिश होने की भविष्यवाणी जताई गई है, जिसके चलते यहां के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रात में आसमान साफ रहने से घाटी सहित लद्दाख में गुरुवार को न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार से कश्मीर की पहाड़ियों, मैदानी इलाकों व जम्मू के पहाड़ी इलाकों में हिमपात होने और जम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “23 और 24 जनवरी को इसकी अधिक सक्रियता देखने को मिलेगी।”

यहां ‘चिलाई कलां’ 31 जनवरी को खत्म होगी। यह हाड़ कंपाने वाली ठंड की एक स्थिति है, जिसकी अवधि 40 दिनों तक की होती है। यहां के स्थानीय लोग इसे इसी नाम से पुकारते हैं।

श्रीनगर में रात के वक्त न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 9.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 7.8 डिग्री नीचे दर्ज की गई।

लद्दाख के लेह शहर में तापमान इस वक्त शून्य से 16.2 डिग्री नीचे, कारगिल में शून्य से 18.4 डिग्री नीचे और द्रास में शून्य से 27.1 डिग्री नीचे बनी हुई है।

इनके अलावा, जम्मू, कटरा, बटोत, बनिहाल और भदेरवाह में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7, 7.5, 4.3, 4.8 और 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories