राष्ट्रीयकश्मीर के गांदरबल और हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने की वजह...

कश्मीर के गांदरबल और हिमाचल के धर्मशाला में बादल फटने की वजह से भारी तबाही मची, हाईवे बंद

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के गांदरबल इलाके में बादल फटने की वजह से भारी तबाही मची है। बादल फटने की वजह से यहां पर बाढ़ आ गई है, जिस वजह से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। कई सड़कें बह गई हैं। भारी बारिश की वजह से यहां पर हाईवे भी ठप हो गया है। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल के अलावा पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल धर्मशाला में भी बादल फटा है। यहां पर बादल फटने की वजह से काफी नुकसान हुआ है और कई पर्यटकों की गाड़ियां पानी के साथ बह गई हैं।

IMD ने जताई उत्तर भारत के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को बताया कि दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई स्थानों पर सोमवार सुबह तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, लेकिन पूरे दिन गर्मी और उमस से मामूली राहत मिली क्योंकि दक्षिण पश्चिम मॉनसून अबतक क्षेत्र के बाकी बचे इलाकों तक नहीं पहुंचा है।

IMD ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून को दिल्ली सहित उत्तर भारत में 10 जुलाई तक दस्तक देना था, लेकिन रविवार शाम तक ऐसा नहीं हुआ।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि दिल्ली के ऊपर मॉनसून के सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां हैं, क्योंकि पूर्वी हवाओं की वजह से हवा में आर्द्रता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से भी मॉनसून को गति मिलेगी।

आईएमडी ने कहा, ‘‘ हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराइकल के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान है।’’

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों को अलर्ट जारी किया है जबकि तटीय महाराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। बुलेटिन में संकेत दिया गया है कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, अंडमान-निकोबार, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।’’ आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, अंडमान-निकोबार और तेलंगाना में गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा) चल सकती हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories