राष्ट्रीयगृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शन पर बुलाई...

गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शन पर बुलाई आपात बैठक

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को गणतंत्र दिवस पर किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने आपात बैठक बुलाई है। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर चल रही इस उच्चस्तरीय बैठक में गृहसचिव सहित दिल्ली पुलिस के आला अफसर मौजूद हैं। इस अहम बैठक में राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन चल रहा है। दिल्ली में जिस तरह से लाल किले जैसे राष्ट्रीय महत्व के स्मारक पर किसानों ने झंडा फहराया, और आईटीओ आदि स्थानों पर हिंसक घटनाएं हुईं, उससे गृहमंत्रालय हरकत में आया है। गृहमंत्री अमित शाह ने पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। इसमें राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की रणनीति पर मंथन चल रहा है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिले हैं कि किसानों के हिंसक प्रदर्शन के पीछे कई प्रतिबंधित संगठनों का भी हाथ है। ऐसे में सभी सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में इस बात पर भी चर्चा हो रही है कि आखिर किसानों का ट्रैक्टर परेड कैसे हिंसक प्रदर्शन में बदला और कौन किसान नेता या संगठन इसके पीछे जिम्मेदार रहे। किसने किसानों को लाल किले पर जाकर झंडा फहराने के लिए उकसाया। राजधानी के सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा हो रही है।

दिल्ली में किसानों के हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए फिलहाल गृहमंत्रालय ने राजधानी के कुछ क्षेत्रों में आज रात 12 बजे तक अस्थाई तौर पर इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला किया। गृहमंत्रालय ने सिंघु, टीकरी, गाजीपुर बॉर्डर, नांगलोई आदि क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं आईटीओ, दिलशाद गार्डन आदि मेट्रो स्टेशन भी एहतियातन बंद हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories