[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » गृह मंत्री अमित शाह बाबरी मामले की सुनवाई से पहले मिले वरिष्‍ठ बीजेपी नेता LK आडवाणी से
राष्ट्रीय

गृह मंत्री अमित शाह बाबरी मामले की सुनवाई से पहले मिले वरिष्‍ठ बीजेपी नेता LK आडवाणी से

admin
Last updated: April 17, 2026 1:59 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  (Home Minister Amit Shah) बुधवार को बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी  (Veteran BJP leader LK Advani) से मिले। दोनों के बीच यह मुलाकात करीब आधा घंटा चली। गौरतलब है कि बाबरी विध्वंस मामले (Babri demolition case) में जुलाई को आडवाणी को 24 जुलाई को विशेष अदालत के सामने पेश होना है। गौरतलब है कि सीबीआई की विशेष अदालत ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का बयान दर्ज करने की 24 जुलाई की तारीख तय की है।

विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने अपने आदेश में कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का अपराध प्रक्रिया संहिता कि धारा 313 के तहत बयान 24 जुलाई को दर्ज किया जाएगा। 92 वर्षीय आडवाणी का यह बयान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दर्ज किया जाएगा। न्यायाधीश ने अपने आदेश में भाजपा के एक अन्‍य वरिष्‍ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के बयान दर्ज करने की तारीख 23 जुलाई तय की है। अदालत ने मामले के एक अन्य आरोपी सतीश प्रधान के बयान दर्ज करने की तारीख 22 जुलाई निर्धारित की है।

विशेष अदालत ने सोमवार को आरोपी सुधीर कक्कड का बयान दर्ज किया, वह व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश हुए. हालांकि उन्होंने पहले वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बयान दर्ज कराने की इच्छा जताई थी। कक्कड़ ने भी ख़ुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार ने उन्हें इस मामले में राजनीतिक बदले की भावना से फंसाया है।

अदालत मंगलवार को इस मामले के एक अन्य अभियुक्त रामचंद्र खत्री का बयान दर्ज करेगी।

विशेष सीबीआई अदालत बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले के 32 आरोपियों के इन दिनों बयान दर्ज कर रही है। वह सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले की सुनवाई 31 अगस्त तक पूरी करने के निर्देश के अनुपालन में मामले की रोजाना सुनवाई कर रही है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article राम मंदिर होगा पहले से 20 फुट ऊंचा,किए जा रहे हैं डिज़ाइन में खास बदलाव
Next Article योगी सरकार उत्तर प्रदेश के विधानमंडल मानसून सत्र में पेश करेगी बजट से जुड़े तीन विधेयक

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?